Home
News

Xiaomi Redmi Go का नया वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी अपने बेस्ट स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। कंपनी के बेस्ट और अफॉर्डेबल स्मार्टफोन में से एक Redmi Go स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने इस साल मार्च में लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को 1GB RAM और 8GB storage के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि अब खबर आ रही है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट को जल्द लॉन्च करेगी।

Xiaomi Redmi Go का नया वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी Redmi Go स्मार्टफोन को 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है। बता दें, कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया था।

Redmi Go स्पेसिफिकेशन और कीमत

Redmi Go स्मार्टफोन की बात करें तो फोन में 5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन (720×1280 पिक्सल) है। कंपनी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 425 SoC के साथ आता है, जिसमें quad-core सीपीयू और 1.4 GHz क्लॉक स्पीड के पेश किया गया है।

स्मार्टफोन के बैक में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है जो LED Flash के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन 3,000mAh की बैटरी के सााथ आता है।

कंपनी ने फिलहाल अपने इस स्मार्टफोन को एक ही वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है, जो 1GB की रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Redmi Go स्मार्टफोन को 4,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

वहीं, ग्राहक इस एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और Mi.com के जरिए खरीद सकते हैं। अब देखना होगा कि कंपनी स्मार्टफोन के नए स्टोरेज वेरिएंट को किस कीमत के साथ बाजार में उतारती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese smartphone maker Shaoomi is known for its best smartphone. One of the company's best and affordable smartphones is the Redmi Go smartphone, which was launched by the company in March this year. However, now news is coming out that the company will launch the new variant of this smartphone soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X