Vivo X20 का नया ब्लैक एंड गोल्ड वैरिएंट लॉन्च

पिछले महीने वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस लॉन्च किये थे, जो कि चाइना में पेश हुए थे। यह दोनों मिड रेंज स्मार्टफोन हैं। Vivo X20 काफी शानदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ आता है। यही कारण है कि कंपनी ने फोन को नए अंदाज में पेश किया है।

वीवो ने चाइना की माइक्रो ब्लॉगिंग साईट वेइबो पर इस बात की जानकारी दी है। वीवो का नया एक्स20 ब्लैक और गोल्ड वैरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। इस नए ब्लैक एंड गोल्ड वैरिएंट की कीमत कंपनी ने 3398 युआन रखी है, यानी कि करीब 33,500 रुपए। यह पहले लॉन्च हुए गोल्ड, रोज़ गोल्ड और मैट ब्लैक कलर वीवो एक्स20 से पूरे 300 युआन महंगा है।
फोन के नए वैरिएंट की बात करें तो इसमें ब्लैक कलर बॉडी दी गई है जिस पर कुछ गोल्ड एलेमेंट्स भी हैं। जैसे कि फोन के बैक में दी गई वीवो ब्रांडिंग पर, कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर पर।

वीवो एक्स20 स्पेसिफिकेशन
वीवो X20 में 6.01 इंच का डिस्प्ले है। खास बात है कि यह फुल व्यू AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं जिनका रेसोल्यूशन फुल HD + 1080*2160 पिक्सल है। वीवो X20 3245mAH बैटरी के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1.1 नॉऊगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। एक्स20 स्मार्टफोन डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। X20 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/1.8 अपर्चर है जबकि इसका सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी दिया गया है।
वीवो एक्स20 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एसओसी दिया गया है और इसके ग्राफ़िक्स के लिए अड्रेनो 512 GPU दिया गया है। फोन की रैम 4जीबी की है और इसकी इंटरनल मैमोरी 64/128जीबी की है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है, इसकी एक्सपैंडेबल मैमोरी 256 जीबी है।


Click it and Unblock the Notifications