'न्यूयॉर्क पोस्ट', 'यूपीआई' के ट्विटर अकाउंट हैक
अमेरिका के 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' तथा 'यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल' (यूपीआई) के ट्विटर अकाउंट को हैकरों ने कथित तौर पर हैक कर लिया है और वे आर्थिक तथा सेना से संबंधित फर्जी ट्वीट कर रहे हैं। 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' ने जहां अपने ट्विटर अकाउंट को हैक होने की घोषणा की है, वहीं वाशिंगटन स्थित 'यूपीआई' ने भी इसकी पुष्टि की है कि उसके ट्विटर अकाउंट तथा समाचार वेबसाइट, दोनों हैक कर लिए गए हैं।

'न्यूयॉर्क पोस्ट' के ट्विटर अकाउंट से हैकरों एक फर्जी ट्वीट किया है, जिसके मुताबिक दक्षिण चीन सागर में अमेरिका तथा चीन की नौसेना पोतों के बीच जंग हो रही है। वहीं, 'यूपीआई' के ट्विटर अकाउंट से जारी एक सनसनीखेज फर्जी ट्वीट में कहा गया है कि पोप फ्रांसिस ने घोषणा की है कि 'तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो गया है।' द न्यूयॉर्क पोस्ट तथा यूपीआई इस हैकिंग की जांच कर रहे हैं।
बीते सप्ताह अमेरिकी सैन्य कमान के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया था। हैकरों ने खुद को इस्लामिक स्टेट (आईएस) का समर्थक बताया था।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications