Home
News

नेक्स्ट-जेनरेशन गैलेक्सी स्मार्ट टैग जल्द होगा लॉन्च, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

गैलेक्सी स्मार्ट टैग जल्द होगा लॉन्च, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Samsung इस साल के लास्ट में अपनी नेक्स्ट जनरेशन के गैलेक्सी स्मार्ट टैग को लॉन्च करेगा। सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक दिग्गज का पहला ऑब्जेक्ट ट्रैकर, गैलेक्सी स्मार्ट टैग 2021 में जारी किया गया था। कंपनी ने पहली बार पेश किए जाने के बाद से दो सालो में इस डिवाइस का कोई वर्जन जारी नहीं किया है। हालाँकि, अब सैमसंग सेकंड जनरेशन के गैलेक्सी स्मार्ट टैग लाइनअप को इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च कर सकता है।

अपकमिंग ऑब्जेक्ट ट्रैकर में अनधिकृत ट्रैकिंग को रोकने के लिए बेहतर वायरलेस रेंज, बीपर वॉल्यूम और हाई फीचर के साथ आने की उम्मीद है। तकनीकी दिग्गज अपने नए गैलेक्सी स्मार्ट टैग के साथ अगले जनरेशन के पहनने योग्य डिवाइस Galaxy Buds 3 और Galaxy Watch 6 को लॉन्च करेंगा ।

फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी इवेंट के दौरान कंपनी अपने अगले जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 और जेड फोल्ड 5 को लॉन्च कर सकती है। टेक दिग्गज ने 2021 में $ 29.99 में मौजूदा गैलेक्सी स्मार्ट टैग लॉन्च किया था, जो चाबी, बैग या पालतू कॉलर जैसे कीमती सामान से जुड़ा हुआ है और उन वस्तुओं को मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए से ट्रैक करने योग्य बनाता है।

गैलेक्सी स्मार्ट टैग जल्द होगा लॉन्च, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

15 मार्च को सैमसंग के दो फोन होंगे लॉन्च

उद्योग के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि सैमसंग 15 मार्च को गैलेक्सी ए34 5जी और गैलेक्सी ए54 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है और भारत में लॉन्च भी अगले हफ्ते होगा। Galaxy A34 और Galaxy A54 दोनों ही सैमसंग के 5जी-रेडी स्मार्टफोन के पोर्टफोलियो में इजाफा करेंगे और कंपनी को भारत में 5जी में अपना नेतृत्व बनाए रखने में मदद करेंगे।

Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G कीमत और मेमोरी

Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G की कीमत की बात करें तो यह 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच आ सकते हैं। Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G पिछले साल के Galaxy A53 और Galaxy A33 मॉडल की जगह लेंगे।

सूत्रों का कहा कि इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत पिछले साल के डिवाइसों की तुलना में थोड़ी सी ज्यादा हो सकती है, और हाई मेमोरी वेरिएंट के कारण हो सकती है"। गैलेक्सी ए34 5जी मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The tech giant's first object tracker, the Galaxy Smart Tag, was slated to be released in 2021. The company hasn't released any version of the device in the two years since it was first introduced. However, now Samsung may launch the second generation Galaxy Smart Tag lineup in the third quarter of this year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X