Home
News

मुज्‍जो ने पेश किए अगली पीढ़ी के टचस्क्रीन दस्ताने

मुज्‍जो ने पेश किए अगली पीढ़ी के टचस्क्रीन दस्ताने

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। कंपकपाती ठंड से बचने के लिए हम दिन भर रजाई और दस्‍तानों से खुद को समेटे रहते हैं मगर ठंड में एक समस्‍या से आप जरूर रूबरू हुए होंगे। अगर आप बाहर हैं और आप सामान्य दस्ताने पहने हुए हैं और उसी समय आपके फोन में कोई कॉल आ जाए तो क्‍या करेंगे जाहिर सी बात है दस्‍ताने उतारकर फोन कॉल रिसीव करेंगे क्‍योंकि आजकल टच स्‍क्रीन फोन का जमाना है और सर्दियों के दिनों में दस्‍तानों की वजह से टव स्‍क्रीन का प्रयोग करना काफी मुश्‍किल हो जाता है।

अगर आपने दस्‍तानें बिना उतारे टच स्क्रीन का प्रयोग करने की कोशिश की होगी तो वह सहीं ढ़ग से प्रतिक्रिया नहीं दे रहीं होगी। मगर जल्‍द इस दस्‍ताने उतारने के झंझट से आपको मुक्ति मिलने वाली है क्‍योंकि वेन्लो, नीदरलैंड्स की कंपनी मुज्‍जों ने खास तौर से बनाए गए अगली पीढ़ी के टच स्‍क्रीन दस्‍ताने लांच किए है। जो इस महिने तक भारत में भी उपलब्‍ध हो जाएंगे।

नए मुज्‍जो टच स्‍क्रीन दस्‍ताने आईफोन, एचटीसी, सैमसंग के अलावा अन्‍य टच स्‍कीन उपकरणों में भी काम करते हैं। कंपनी के अनुसार नए कैपेसिटिव टचस्क्रीन आपकी त्वचा के कंडक्टिव गुणों को पहचान कर काम करती हैं। मुज्‍जो दस्ताने उच्च-गुणवत्ता वाले चाँदी में लिपटे नायलॉन फ़ाइबर के बने होते हैं जिन्हें कपड़े में बुना जाता है। चाँदी में लिपटे ये नायलॉन फ़ाइबर दस्ताने को कंडक्टिव और टचस्क्रीन प्रयोग हेतु बनाते हैं।

साधारण टचस्क्रीन दस्तानों की कार्यक्षमता एक या दो उँगलियों तक सीमित रहती है मगर मुज्‍जो टचस्क्रीन दस्तानों से आप अपनी सभी उँगलियों, अपने पोरों और यहाँ तक कि अपनी हथेली का इस्तेमाल कर अपनी टच स्‍क्रीन डिवाइस को प्रयोग कर सकते हैं। फिलहाल मुज्‍जों टच स्‍क्रीन दस्‍ताने ऑनलाइन स्‍टोर पर € 24,95 में उपलब्‍ध है कंपनी ने टचस्‍क्रीन दस्‍तानों को लघु मध्यम और मध्यम बड़े साइजों में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X