गूगल ने लांच किया नया नेक्सस 7 टैबलेट, जानें क्या नया है इस टैबलेट में
गूगल इंक ने आखिरकार अपना नया नेक्सस 7 टैबलेट लांच कर दिया। इस टैबलेट के बारे में टेक लवर्स कई दिनों से आस लगाए हुए बैठे थे। 7 इंच वाले इस नए टैबलेट में एंड्रायड का 4.3 जैली बीन ओएस दिया गया है। देखने में नेक्सस 7 काफी स्लिम है इसका बॉडी साइज 8.5 एमएम और भार 290 ग्राम है। नेक्सस 7 का स्क्रीन रेज्यूलूशन दूसरे टैबलेटों के मुकाबले काफी अच्छा है, 7 की स्क्रीन 1920×1200 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है।
पढ़ें: टॉप 5 टैबलेट जो स्मार्टफोन से कम कीमत में आप खरीद सकते हैं
1.5 गीगाहर्ट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन एस 4 पर रन करने वाले नेक्सस 7 में क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2 जीबी रैम के साथ बेहतर प्रदर्शन करेगा। टैब दो वैरियंट में मिलेगा पहला 16 जीबी और दूसरा 32 जीबी। किंडल फायर एचडी की तरह टैब में ड्युल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। यूएस में लांच किए गए नेक्सस 7 एलटीई सपोर्ट दिया गया है लेकिन भारत में भी यहीं वर्जन टैबलेट आएगा इस बात में अभी थोड़ा कंफ्यूजन है।
पढ़ें: टॉप 5 टैबलेट जो स्मार्टफोन से कम कीमत में आप खरीद सकते हैं
अगर इससे पहले लांच हुए गूगल के नेक्सस 7 की बात करें तो उसके मुकाबले नए नेक्सस 7 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, एचडीएमआई आउटपुट, एनएफसी, 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। गूगल के अनुसार नया नेक्सस 7 टैब एचडी वीडियो प्लेबैक के दौरान 9 घंटे का बैटरी देता है और अगर आप इसमें नेट सर्फिंग करते हैं तो आपको 10 घंटे का बैटरी बैकप मिलेगा।
पढ़ें: टॉप 5 लेटेस्ट एंड्रायड जैली बीन टैबलेट
Google Nexus
टैब में 7 इंच स्क्रीन के साथ एंड्रायड का 4.3 जैली बीन ओएस दिया गया है। देखने में नेक्सस 7 काफी स्लिम है इसका बॉडी साइज 8.5 एमएम और भार 290 ग्राम है।
Google Nexus 7
नेक्सस 7 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, एचडीएमआई आउटपुट, एनएफसी, 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Google Nexus 7
गूगल के अनुसार नया नेक्सस 7 टैब एचडी वीडियो प्लेबैक के दौरान 9 घंटे का बैटरी देता है और अगर आप इसमें नेट सर्फिंग करते हैं तो आपको 10 घंटे का बैटरी बैकप मिलेगा।
Google Nexus 7
नेक्सस 7 का स्क्रीन रेज्यूलूशन दूसरे टैबलेटों के मुकाबले काफी अच्छा है, 7 की स्क्रीन 1920×1200 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








