₹3000, एक साल, 200 ट्रिप... ऑनलाइन कैसे मिलेगा FASTag Annual Pass? जानिए सारे सवालों के जवाब
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag Annual Pass को लेकर बड़ा एलान किया है, जिससे टोल भुगतान अब और आसान, सस्ता और सुविधाजनक हो जाएगा। अगर आप भी इस नए पास को लेकर जानना चाहते हैं कि यह कैसे काम करेगा और आपकी यात्रा पर इसका क्या असर होगा, तो हम यहां कुछ जरूरी सवालों के जवाब देने वाले हैं।

1. FASTag Annual Pass क्या है?
FASTag Annual Pass एक ऐसा एनुअल पास है जिसे एक बार खरीदने के बाद आप एक साल या 200 ट्रिप तक (जो भी पहले हो) नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से बिना बार-बार टोल पेमेंट किए आसानी से गुजर सकते हैं। इसका मकसद टोल भुगतान को सरल, तेज और किफायती बनाना है।
2. इस पास की कीमत और वैलिडिटी क्या होगी?
इस एनुअल FASTag पास की कीमत 3000 रुपये रखी गई है। यह पास एक साल तक वैलिड रहेगा या 200 ट्रिप्स तक, जो भी पहले पूरा हो जाए। इसका मतलब है कि अगर आप 200 ट्रिप्स पहले ही पूरी कर लेते हैं, तो आपको पास को फिर से रिन्यू करना होगा।

3. यह पास किन वाहनों के लिए उपलब्ध होगा?
यह Annual FASTag Pass खासतौर पर कार, जीप, वैन जैसे नॉन-कमर्शियल निजी वाहनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए निजी वाहन मालिकों को टोल भुगतान में सुविधा मिलेगी।
4. FASTag Annual Pass कैसे लिया जाएगा?
इस पास को एक्टिवेट करने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप, NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइटों पर लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। वहां से आप इसे आसानी से खरीद और रिचार्ज कर पाएंगे।
5. यह नया नियम कब से लागू होगा?
यह नया FASTag Annual Pass 15 अगस्त 2025 से देशभर के टोल प्लाजाओं पर लागू हो जाएगा। इसके बाद निजी वाहन मालिकों को टोल पेमेंट के लिए बार-बार पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे, जिससे उनकी यात्रा और भी तेज और आरामदायक हो जाएगी।
3000 रुपये में एक साल या 200 यात्राओं तक चलने वाला यह FASTag Annual Pass न सिर्फ टोल भुगतान को आसान और सस्ता बनाएगा, बल्कि टोल प्लाजा पर भीड़ और झगड़ों को कम करने में मदद करेगा। इससे लाखों निजी वाहन मालिकों को फायदा होगा और उनकी यात्राएं आसान हो जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications








