No.1 Mi Fan sale आज रात 12 बजे से होगी शुरू
शाओमी ने एक नई सेल की योजना बनाई है। यह योजना आज मध्यरात्रि 12 बजे यानि 19 दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल का नाम Xiaomi No.1 Mi Fan Sale है। इस सेल में शाओमी के लगभग सभी स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एलईडी टीवी पर कंपनी ने डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। यह सेल बुधवार से शुक्रवार तक चलेगी।

आपको बता दें कि इस सेल के दौरान पेटीएम, गूगल पे और मोबीक्विक के जरिए पेमेंट करने वाले यूजर्स को कैशबैक के साथ कई आकर्षक ऑफर्स भी मिलेंगे। पेटीएम से खरीदारी करने पर 300 रुपए जबकि गूगल पे से पेंमेंट करने पर 500 रुपए का रिवॉर्ड मिलेगा। वहीं अगर आप मोबिक्वित वॉलेट का इस्तेमाल करके पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। अब हम आपको कुछ स्मार्टफोन के नाम बताते हैं, जो इस सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ बेचे जाएंगे।
इन स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
Redmi Y2 में 1,000 रुपए का डिस्काउंंट, जिसकी वजह से इस फोन को 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Redmi Mi A2 में भी 1,000 रुपए का डिस्काउंट, जिसकी वजह से इस फोन को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Redmi Mi Note 5 Pro को भी इस सेल में 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Poco F1 भी इस सेल में 1,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ मिलेगा।
इसके अलावा Redmi Note 6 Pro, Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro को भी इस सेल के दौरान बढ़िया ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन के अलावा शाओमी के एलईडी टीवी पर भी कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








