Home
News

बिना मोबाइल नंबर और इंटरनेट होगी चैट, वॉट्सऐप को मिलेगी टक्कर, ऐसा है Bitchat ऐप

Bitchat: अगर आपको वॉट्सऐप पर किसी को मैसेज करना हो, लेकिन इंटरनेट न होने की वजह से ऐसा न हो, तो आप टेंशन में जाएंगे। लेकिन इस समस्या को एक ऐप खत्म कर सकता है।

दरअसल, ट्विटर के को-फाउंडर Jack Dorsey ने अपना नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है। इस पर चैट करने के लिए यूजर्स को इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।

बिना मोबाइल नंबर और इंटरनेट होगी चैट

बिना इंटरनेट होगी चैटिंग

Bitchat एक नया पीयर-टू-पीयर मैसेजिंग ऐप है जो बिना किसी सेंट्रलाइज्ड सर्वर या फोन नेटवर्क के कम्युनिकेशन करता है। यह प्राइवेसी-फोकस्ड मैसेजिंग ऐप केवल iPhone यूजर्स के लिए TestFlight पर उपलब्ध है।

यह ऐप Bluetooth Low Energy (BLE) नेटवर्क पर काम करता है। इसका मतलब है कि यह ऐप स्मार्टफोनों के बीच लोकल नेटवर्क बनाकर एक-दूसरे से एन्क्रिप्टेड मैसेज शेयर कर सकता है, बिना किसी वाई-फाई या मोबाइल नेटवर्क की जरूरत के। यह उन परिस्थितियों में बेहद काम का हो सकता है जहां नेटवर्क डाउन हो या न हो।

Bitchat में क्या अलग है?

WhatsApp या Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स की तुलना में Bitchat पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्ड है। इसमें किसी भी सर्वर या अकाउंट रजिस्ट्रेशन (जैसे ईमेल या फोन नंबर) की जरूरत नहीं होती।

Bitchat कैसे काम करता है?

ब्लूटूथ मेष नेटवर्किंग

यह आस-पास के डिवाइसों से करीब 30 मीटर की रेंज में क्लस्टर बनाता है। जब यूजर्स चलते हैं तो उनके डिवाइस अन्य क्लस्टर से जुड़ सकते हैं और इस तरह मैसेज बड़ी दूरी तक पहुंच सकते हैं, जो सामान्य ब्लूटूथ की सीमा से आगे है।

इंटरनेट की जरूरत नहीं

इस ऐप को काम करने के लिए वाई-फाई, मोबाइल डेटा या किसी भी इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती।

एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग

सभी मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं और नेटवर्क से बाहर नहीं जाते। ये मैसेज एक निर्धारित समय के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं।

कोई रजिस्ट्रेशन नहीं

ऐप का इस्तेमाल करने के लिए ईमेल या मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होती, जिससे यूजर गुमनाम रह सकते हैं।

Bitchat की उपलब्धता

Bitchat फिलहाल बीटा वर्जन में केवल एपल TestFlight प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। लॉन्च के तुरंत बाद यह 10,000 टेस्टिंग यूजर्स की सीमा तक पहुंच गया है। Twitter के पूर्व CEO Jack Dorsey ने इसका वाइटपेपर और बीटा इनवाइट सार्वजनिक रूप से शेयर किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X