Home
News

अब रात में मोबाइल ऑफ करने की जरूरत नहीं

By Rahul

अगर आप अपने मोबाइल फोन को राहत देने के उद्देश्य से रात में स्विच ऑफ कर देते हैं तो आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इससे आपके मोबाइल की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता।

'आईफिक्सइट' के संस्थापक एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ काइल वीन्स के अनुसार, "मैं कहना चाहूंगा कि रात में मोबाइल को ऑफ करना मोबाइल के ठीक तरह काम करते रहने के लिए अनिवार्य नहीं है।" वीन्स के अनुसार, स्मार्टफोन को ऑफ करने से जरूरी नहीं है कि उसकी बैट्री की उम्र लंबी हो।

अब रात में मोबाइल ऑफ करने की जरूरत नहीं

अमूमन स्मार्टफोन की बैट्री 300 से 500 बार पूरी तरह चार्ज होकर पूरी तरह डिस्चार्ज होने का चक्र पूरा करती है। अगर आप बैट्री को मामूली इस्तेमाल करने के बाद फिर से पूरा चार्ज करते हैं तो यह एक पूरे चक्र में गिना जाता है।

वीन्स ने कहा, "अगर आपकी बैट्री आधी खत्म हो चुकी है तो इसे फिर से पूरा चार्ज कर लें, यह आधा चक्र होता है।"

रात में स्मार्टफोन को ऑफ करने से बैट्री ज्यादा नहीं चलती। वीन्स कहते हैं कि अगर आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल अत्यधिक करते हैं, जैसे लगातार वीडियो गेम खेलते हैं, लगातार वीडियो देखते हैं या जीपीएस का काफी लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं, इससे भी आपके स्मार्टफोन की बैट्री ज्यादा देर नहीं चलेगी।

अब रात में मोबाइल ऑफ करने की जरूरत नहीं

वीन्स के सुझाव के अनुसार, समय-समय पर अपने स्मार्टफोन की बैट्री को पूरी तरह खत्म होने दें और स्मार्टफोन को स्वत: ऑफ होने दें।

वीन्स कहते हैं, "अगर आप अपने स्मार्टफोन की बैट्री को पूरी तरह खत्म होने तक इस्तेमाल करते हैं, चाहे वह साल में एक बार ही क्यों न करें, यह आपके स्मार्टफोन के लिए अच्छा है।"

 
Best Mobiles in India

English summary
If you often switch off your smartphone at night to give it some rest do remember that such “rest periods” don’t do any good to your cell phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X