Home
News

Nokia 1 फिर हुआ लीक, सामने आई जरुरी डिटेल

By Agrahi

गूगल ने हाल ही में अपने Android Oreo (Go Edition) प्रोग्राम को पेश किया है. इस प्रोग्राम से कंपनी सभी एंट्री लेवल स्मार्टफोन को एंड्रायड oreo अपडेट के साथ पेश करेगी. अब तक कई सारी कंपनियां इस प्रोग्राम में गूगल के साथ काम करने को लेकर चर्चाओं में हैं. वहीं HMD Global इस लिस्ट में सबसे ऊपर लगती है. कंपनी अपने एंट्री लेवल फोन Nokia 1 को लेकर काफी रुमर और लीक में आ चुकी है.

Nokia को HMD ग्लोबल का अब तक सबसे सस्ता फोन बताया जा रहा है. वहीं गूगल के Go Edition के तहत पेश होने से यह फोन Android Oreo ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. इसके अलावा कंपनी एक अन्य फोन पर भी काम कर रही है जो कि कंपनी का अगला फ्लैगशिप हो सकता है, यह है Nokia 9.

Nokia 1 फिर हुआ लीक, सामने आई जरुरी डिटेल

अब लगता है कि HMD Global अपने स्मार्टफोन Nokia 1 को लॉन्च करने के लिए पूरी तैयार है. पहले आई खबरों के मुताबिक यह फोन मार्च में लॉन्च हो सकता है. अब हाल ही में इस फोन के बारे में Baidu यूज़र ने GSMArena के जरिए कुछ हिंट दिए हैं, जिससे थोड़ा बहुत आईडिया लगाया जा सकता है. Baidu पोस्ट में कुछ हैंड्स ऑन इमेज दी गई है जो कथित रूप से आने वाले Nokia 1 स्मार्टफोन की हैं.

लीक हुई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह फोन मेटल फ्रेम और पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आता है. इसकी एक इमेज में Nokia 1 का केस दिखाया गया है. एक अन्य इमेज में एक्चुअल डिवाइस देखने को मिलता है. यहां एक कैमरा सेंसर भी दिया गया है जो कि LED फलश के साथ रियर में वर्टिकली दिया गया है. नोकिया 1 HD 720 पिक्सल डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसका साइज़ फ़िलहाल नहीं पता चला है.

नोकिया 1 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट के साथ आएगा, इसमें 1GB की रैम हो सकती है. फोन की इंटरनल स्टोरेज 16GB तक हो सकती है. बता दें कि यही प्रोसेसर Nokia 2 में भी देखने को मिला था.

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 1 Android Go smartphone hands-on images leak; MWC 2018 launch expected. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X