गूगल के प्रोग्राम Android Go में बनेगा Nokia 1, जानिए क्या होगा खास
गूगल का प्रोग्राम Android Go इस साल मई में पेश किया गया था, जिसके बाद गूगल ने इस प्रोग्राम के बारे में कुछ और कहा नहीं. लेकिन अब खबर है कि HMD global इस प्रोग्राम के तहत गूगल के साथ मिलकर Nokia 1 लॉन्च कर सकती है. कहा जा रहा है कि यह फोन मार्च तक लॉन्च हो सकता है.
एंड्रायड गो गूगल का एक प्रोग्राम है जिसके तहत एंट्री लेवल के फोन भी दमदार और अच्छे फीचर्स के साथ पेश किए जा सकेंगे. यह खासकर यूज़र्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए है.

रूस के एक टिपस्टर एल्डर मुर्तज़िन ने अपने एक ट्वीट में बताया है कि Nokia 1 गूगल के एंड्रायड ओरियो गो एडिशन प्रोग्राम का हिस्सा हो सकता है. नया नोकिया फोन HD IPS डिस्प्ले के साथ आएगा. फोन में 1 जीबी की रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है. वहीं फोन की कीमत के बारे में बात करें तो बताया जा रहा है कि यह फोन RUB 5,990 रुपए में लॉन्च हो सकता है यानी कि करीब 6,670 रुपए इसकी कीमत होगी.

एंड्रायड गो के तहत आने वाला यह फोन एंड्रायड ओरियो सॉफ्टवेयर पर काम करेगा. जिसके साथ कई सारी अन्य चीजें जैसे गूगल ऐप्स भी होंगी. इनमें फाइल्स गो, गूगल मैप्स गो और यूट्यूब गो ऐप्स शामिल हो सकती हैं.
HMD Global के Nokia 1 के अलावा हुवावे भी एंड्रायड गो के तहत स्मार्टफोन पेश कर सकती है. हालांकि इस बारे में कोई अन्य जानकारी या स्पेसिफिकेशन नहीं बताए गए हैं.


Click it and Unblock the Notifications








