2 या 4 नहीं, 5 कैमरों के साथ आएगा Nokia 10, ऐसे करेगा काम
नोकिया 10 एचएमडी ग्लोबल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन के बारे में पहले भी कई तरह के लीक और रूमर्स रिपोर्ट सामने आ चुके हैं। हालिया रिपोर्ट में इस फोन का डिजाइन और कैमरा सेटअप सामने आया है। नोकिया 10 का एक लीक स्कैच सामने आया है, जिसके मुताबिक, ये स्मार्टफोन 5 कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
इस फोन के बैक पर 5 रियर कैमरा सेटअप (जिसे पेंटा लेंस कैमरा के नाम से भी जाना जाता है) होगा। एचएमडी ग्लोबल वर्ल्ड मोबाइल कॉन्ग्रेस MWC 2018 इवेंट में कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है, जिनमें नोकिया 10 भी शामिल हो सकता है।

MWC 2018 इवेंट इस साल फरवरी में आयोजित होने वाला है, जिसमें एचएमडी ग्लोबल नोकिया 3310 4जी फोन से लेकर, नोकिया 6 (2018), नोकिया 7 प्लस और फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 पेश करने जा रही है। उम्मीज लगाई जा रही है कि इस इवेंट में कंपनी नोकिया 10 स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है। नोकिया 10 फोन के कैमरा को कंपनी ने अपने ऑप्टिक पार्टनर Zeiss कंपनी के साथ मिलकर डिजाइन किया है।
फिलहाल नोकिया 10 के लीक डिजाइन में सिर्फ इस फोन के कैमरा नजर आए हैं। अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये फोन स्नैपड्रेगन 845 SoC प्रोसेसर, 18:9 डिसप्ले के साथ आएगा। फोन के बैकपैनल पर कैमरा के नीचे फिंगर प्रिंट सेंसर होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, इसमें रोटेटिंग पेंटा लेंस कैमरा सेटअप रियर पैनल पर दिया जाएगा। इस फोन में बड़ा सर्कुलर मॉड्यूल होगा, जो काफी हद तक नोकिया लूमिया 1020 के जैसा ही होगा।
स्कैच में नजर आ रहा है कि फोन में मेन कैमरा यूनिट डुअल कैमरा लेंस होगा और बाकी लेंस मॉड्यूल के अंदर की तरफ होंगे। मेन कैमरा सेंसर और नॉर्मल फिक्स्ड लेंस के बीच में मल्टी लेंस सेटअप दिया जाएगा, जिससे जूम किया जा सकेगा। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


नोकिया स्मार्टफोन के फैन्स को ज्यादा जानकारी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि अगर कंपनी इस फोन को MWC 2018 इवेंट में नहीं लॉन्च करती है, तो उम्मीद है ये फोन बर्लिन में आयोजित IFA 2018 ट्रेड शो में पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








