Home
News

Nokia 10 Pureview जल्द होगा लॉन्च, जानिए इस फोन के खास फीचर्स

नोकिया जल्द ही Nokia 10 PureView को लॉन्च करने जा रही है। जो आगामी स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये फोन Nokia 9.3 PureView का सक्सेसर हो सकता है। जो कि अभी लॉन्च नहीं किया गया है। इसके अलावा, टेक रिपोर्ट्स में आगामी Nokia 10 PureView स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर कुछ डिटेल्स रिवील की गई है।

Nokia 10 Pureview जल्द होगा लॉन्च, जानिए इस फोन के खास फीचर्स

हालांकि कुछ टेक रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि Nokia 9.3 PureView को ही अब Nokia 10 PureView के नाम से लॉन्च किया जा सकता है और ये स्मार्टफोन साल 2021 के सैंकेंड हाफ में पेश किया जाएगा। फोन अनअनाउंसड स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। हालांकि, कंपनी की स्मार्टफोन्स को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।

Nokia 10 PureView में सैफाइअर ग्लास डिस्प्ले

NokiaPowerUser की रिपोर्ट कहती है कि Nokia 10 PureView अभी अपनी शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज पर है। इसमें स्टेनलैस स्टील फ्रेम और सैफाइअर ग्लास डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। फोन की कैमरा डिपार्टमेंट में भी काफी सुधार हो सकता है और ये फोन मल्टी-कैमरा सेटअप व Zeiss ऑप्टिक्स के साथ पेश किया जा सकता है।

हालांकि, ये फोन फ्लैगशिप फोन है इसीलिए इसमें स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर का होना कोई हैरानी वाली बात नहीं है। वहीं, अपकमिंग प्रोसेसर 875 को Antutu बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। टिप्सटर अभिषेक यादव ने इसकी जानकारी दी है।

1 दिसंबर को लॉन्च होगा स्नैपड्रगन 875

बता दें कि क्वॉलकॉम स्नैपड्रगन 875 को 1 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही उम्मीद है कि नई स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ प्रोसेसर को 5जी सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। प्रोसेसर को फिलहाल 'lahaina' कोडनेम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। जिसे 8,47,868 स्कोर प्राप्त हुआ था। यह स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के 6,29,245 स्कोर से काफी ज्यादा है। यह Samsung और Huawei के आने वाले Exynos 1080 (6,93,000) और Kirin 9000 (6,96,000)द्वारा ऑफर किए 5nm से भी कई ज्यादा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia is going to launch Nokia 10 PureView soon. Which can be equipped with the upcoming Snapdragon 875 processor. It is being told that this phone can be a successor to Nokia 9.3 PureView. Which has not been launched yet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X