Home
News

नोकिया ला रहा है 106 और 107 ड्युल सिम, लम्‍बी बैटरी बैकप वाले फीचर फोन

नोकिया फीचर फोन की रेस में पहले के मुकाबले काफी पीछे हो चुका है, अपनी रफ्तार को बढ़ाने के लिए नोकिया 106 और 107 नाम से जल्‍द दो नए फीचर फोन लांच करेगा। ऑनलाइन साइट blog.nokia की मानें तो दोनों फोन की डिजाइन देखने में लगभग एक जैसी ही है इसके अलावा फीचरों में भी कोई अंतर नहीं हैं।

नोकिया 106 में यूजर जहां सिंगल सिम प्रयोग कर सकता है वहीं 107 में ड्युल सिम का प्रयोग कर सकेगा। इसके अलावा नोकिया 107 में एमपी3 प्‍लेयर और 16 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी कार्ड ऑप्‍शन भी दिया गया है। नोकिया 107 मॉडल में 1020 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के अनुसार लगातार म्‍यूजिक प्‍ले करने में 34.8 घंटे का बैटरी बैकप देगी। नोकिया 106 में 107 के मुकाबले 800 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो कम बैटरी बैकप देती है।

नोकिया ला रहा है 106 और 107 ड्युल सिम, लम्‍बी बैटरी बैकप वाले फीचर फोन

अगर दोनों फोनों का बैटरी बैकप देखें तों 106 में 35 दिनों का स्‍टैंडबॉय टाइम मिलता है और 9.9 घंटो का बैटरी बैकप, दूसरे मॉडल 107 में 24 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम मिलता है और 12.7 घंटों का टॉक टाइम। 106 और 107 फीचर फोन में 1.8 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन दी गई है जो मार्केट में मौजूद दूसरे फीचर फोनों के मुकाबले काफी छोटी है। उम्‍मीद की जा रही है नोकिया के दूसरे फीचरों फोनों की तरह 106 और 107 में भी स्‍प्‍लैश कीबोर्ड दिया गया होगा।

कीमत
अब बात नोकिया के फीचर फोन की है तो इन दोनों मॉडलों की कीमत भी कम ही होगी। chinese.engadget के अनुसार नोकिया 106 की कीमत 23 डॉलर है यानी भारतीय मुद्रा में 1501 रुपए जबकि 107 मॉडल 25 डॉलर में मिलेगा यानी 1632 रुपए में, इसके अलावा साइट केअनुसार उम्‍मीद की जा रही है नोकिया अपने ये दोनों फोन सितंबर के आखिरी तक लांच कर देगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X