Home
News

Nokia 2.3 की कीमत में हुई 1000 रुपए की कटौती, जानिए इसकी नई कीमत

Nokia कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2019 में अपना एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया था। उस स्मार्टफोन का नाम Nokia 2.3 है। इस स्मार्टफोन की कीमत को कंपनी ने कम कर दिया है। इस फोन की कीमत में 1000 रुपए की कटौती की गई है। नोकिया 2.3 के लॉन्च के कुछ ही महीनों के बाद ही 1000 रुपए की कटौती कर दी है। इस फोन को अब यूज़र्स 7,199 रुपए में खरीद पाएंगे। इस फोन को कंपनी ने 8,199 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था।

Nokia 2.3 की कीमत में हुई 1000 रुपए की कटौती, जानिए इसकी नई कीमत

इस स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.2-इंच HD+ डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन का रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। इस फोन में कंपनी ने इन-सेल डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने दो बैक कैमरा का सेटअप दिया, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन के रियर कैमरा सेटअप में एक LED फ्लैश मॉड्यूल भी दिया गया है।

कैमरा और कनेक्टिविटी

इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए भी नोकिया कंपनी ने 5 MP का एक कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। इस फोन में कंपनी ने स्टोरेज के लिए 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसे यूज़र्स जरूरत पड़ने पर 400 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन कलर में पेश किया है, जिसमें चारकोल, सियान ग्रीन और सैंड कलर शामिल हैं।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी कनेक्टिविटी के लिए सभी खास फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कंपनी ने 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB (v2.0) और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ज्यादा देर तक चलने के लिए यानि दमदार बैटरी बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

अब देखना होगा कि नोकिया कंपनी का ये स्मार्टफोन इंडिया में कब लॉन्च होता है और लोग इस स्मार्टफोन को कितना पसंद करते हैं। नोकिया समेत दूसरे स्मार्टफोन के बारे में भी किसी भी ख़बर या अपडेट को जानने के लिए आप हमसे यानि हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहे।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Nokia company launched a budget smartphone in December 2019 last year. The name of that smartphone is Nokia 2.3. The company has reduced the price of this smartphone. The price of this phone has been cut by Rs. 1000. Only a few months after the launch of Nokia 2.3 has been cut by Rs 1000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X