Home
News

Nokia 2.4: 26 नवबंर को होगा लॉन्च, जानिए कीमत, कैमरा और स्पेसिफिकेशंस

Nokia 2.4 के बारे में हमने आपको कल बताया था। अब इस फोन के लॉन्च डेट की जानकारी भी मिल गई है। 26 नवंबर को इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को सितंबर के महीने में Nokia 3.4 के साथ लॉन्च किया गया था। अब भारत में Nokia 2.4 के लॉन्चिंग की घोषणा हो गई है।

Nokia 2.4: 26 नवबंर को होगा लॉन्च, जानिए कीमत, कैमरा और स्पेसिफिकेशंस

लॉन्च में सिर्फ 10 दिन बाकी

एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने इस फोन का टीज़ भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर कर दिया है। इसके अलावा Nokia Mobile India ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए भी इस फोन के लॉन्च की जानकारी दी है और कैप्शन में लिखा है कि काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब खुलासा होने में सिर्फ 10 दिन बाकी हैं।

Nokia 2.4 की कीमत

My Smart Price ने अपने एक रिपोर्ट में इस फोन के बारे में बताया है कि इस फोन को यूरोप में दो महीने पहले लॉन्च किया गया था। इस फोन को यूरोप में 119 यूरो यानि करीब 10,500 रुपए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसी कीमत में कंपनी भारत में भी इस फोन को लॉन्च कर सकती है।

इस फोन की डिस्प्ले

इस फोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 20:9 का ऑस्पेक्ट रेशियो दिया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 के साथ-साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम का ऑप्शन भी दिया है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन में कंपनी ने दो कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में कंंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है। इस फोन का सेल्फी कैमरा एक डॉट नॉच के अंदर दिया जाएगा।

Nokia के दो फोन हुए लॉन्च

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही नोकिया ने अपने दो लोकप्रिय फोन को भारत में रीलॉन्च किया है। इन दो फोन का नाम Nokia 8000 4G है और दूसरे फोन का नाम Nokia 6300 है। कंपनी ने Nokia 8000 4G फोन में ओनेक्स ब्लैक, ओपल व्हाइट, टोपैज़ ब्लू और सिंट्रिन गोल्ड कलर ऑप्शन्स दिए हैं।

वहीं नोकिया 6300 4जी आपको सियान ग्रीन, लाइट चारकोल और पाउडर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, HMD Global का कहना है कि यह फोन कुछ ही मार्केट्स में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
We told you yesterday about Nokia 2.4. Now the information about the launch date of this phone has also been found. This phone will be launched on 26 November. This phone was launched in the month of September along with Nokia 3.4. Now the launch of Nokia 2.4 has been announced in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X