Home
News

Confrim: Nokia 2 में मिलेगा Android 8.1 Oreo

By Agrahi

HMD Global ने कन्फर्म किया है कि नोकिया के स्मार्टफोन पर एंड्रायड Oreo अपडेट दिया जाएगा। नोकिया 5, नोकिया 6 और नोकिया 8 स्मार्टफोन पर पहले ही oreo बीटा दिया गया है। कंपनी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन नोकिया 2 और नोकिया 3 स्मार्टफोन में अपडेट मिलना बाकी है।

इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें कहा गया है कि नोकिया 2 एंड्रायड 8.1 oreo पर काम करेगा। यानी कि फोन में सीधा लेटेस्ट oreo मिलेगा, जिससे एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट स्किप हो जाएगा। अब HMD ग्लोबल ने ट्विटर के जरिए यह कन्फर्म कर दिया है। HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने इस बात की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है, कि नोकिया 2 में डायरेक्ट एंड्रायड 8.1 oreo अपडेट दिया जाएगा।

Confrim: Nokia 2 में मिलेगा Android 8.1 Oreo

नोकिया 2 स्मार्टफोन अक्टूबर में एंड्रायड 7.1 नॉगट ओएस के साथ आया था, जिसकी कीमत 99 euros थी, यानी कि 7,600 रुपए। जबकि भारत में यह फोन 6,999 रुपए में लॉन्च हुआ।

नोकिया 2 को HMD ग्लोबल का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। नोकिया 2 को प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। फोन में 5 इंच का LTPS HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 720x1280 है। कंपनी ने इस फोन को तीन कलर वेरिएंट कॉपर ब्लैक, Pewter ब्लैक और Pewter वाइट में पेश किया है।

Confrim: Nokia 2 में मिलेगा Android 8.1 Oreo

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन को बैटरी सैंट्रिक फोन की कैटेगिरी में पेश किया है और इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, अगर कैमरे की बात करें, तो फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

नोकिया 2 हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट है। यह स्नैपड्रैगन 210 का अपग्रेड वर्जन है। इसकी क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज है। नोकिया 2 में क्वाड-कोर प्रोसेसर के अलावा एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है। फोन में 1 GB की रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

नोकिया 2 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम नूगा 7.1.1 नॉगट पर काम करता है, लेकिन अब फोन में एंड्रायड Oreo अपडेट मिलेगा। इसके अलावा नोकिया 2 में गूगल असिस्टेंट फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने लॉन्च के समय कहा कि ये फोन नंबवर से रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। नोकिया 2 स्मार्टफोन को 99 यूरो यानी करीब 7,500 रुपए कीमत के साथ इंडियन मार्केट में पेश किया गय है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 2 will jump directly to Android 8.1 Oreo, confirms HMD. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X