Home
News

31 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Nokia 2, ये होगी कीमत

By Neha

HMD ग्लोबल के एंट्री लेवल स्मार्टफोन नोकिया 2 के बारे में लेटेस्ट जानकारी सामने आई है। हाल ही में नोकिया 2 ब्लूटूथ SIG साइट पर नजर आया है। अब खबरें आ रही हैं कि एचएमडी ग्लोबल अपने लो बजट स्मार्टफोन को दमदार फीचर्स के साथ 31 अक्टूबर तक इंडिया में लॉन्च कर सकती है। एचएमडी ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में नोकिया 2 हैंडसेट के साथ एंट्री लेवल स्मार्टफोन कैटेगिरी में अपनी दावेदारी साबित करना चाहती है।

31 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Nokia 2, ये होगी कीमत

हालांकि ब्लूटूथ SIG साइट पर नोकिया 2 के बारे में कोई की फीचर्स सामने नहीं आए हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि ग्लोबल लेवल पर यूजर्स के लिए नोकिया 2 5 वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया 2 के बारे में ये भी रूमर्स हैं कि ये फोन 4जी सपोर्ट और 4.2 ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा नोकिया 2 का हाईलाईट फीचर हो सकता है 4000mAh की बैटरी।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये नोकिया 2 एचएमडी ग्लोबल की नोकिया सीरिज एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा। फोन में 720x1280 पिक्सल के साथ 5 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा। नोकिया 2 में 1.2GHz क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 210 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि नोकिया के बाकी स्मार्टफोन्स की तरह नोकिया 2 भी एंड्रॉइड 7.1 नॉगट पर रन करेगा।

नोकिया 2 के लॉन्च को लेकर फिलहाल एचएमडी ग्लोबल की तरफ से कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि हाल ही में लीक प्रेस रेंडर्स इस बात की तरफ ही इशारा कर रही हैं कि नोकिया का ये लो बजट हैंडसेट अगले हफ्ते तक इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। कहा जा रहा है कि ये फोन ब्लैक और वाइट कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

एचएमडी ग्लोबल ने गुरुग्राम में 31 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित किया है, जिसमें कंपनी स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि ये कंफर्म नहीं है कि इस इवेंट में नोकिया 2 लॉन्च होगा या नोकिया 7, जिसे हाल ही में चाइना में लॉन्च किया गया था।

कहा जा रहा है कि एचएमडी नोकिया 2 को सैमसंग, लिनोवो और शाओमी के स्टार्टिंग रेंज स्मार्टफोन की कैटेगिरी में लॉन्च कर सकती है। नोकिया 2 की कीमत 99 डॉलर यानी करीब 6,500 रुपए हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 2 Expected to Launch Next Week in india. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X