Nokia 2 बजट स्मार्टफोन, बेहद कम कीमत में हो सकता है लॉन्च
HMD ग्लोबल के स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. यह कंपनी का आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा कंपनी के बजट स्मार्टफोन की भी चर्चाएं हैं. इस बजट स्मार्टफोन को नोकिया 2 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है.
नोकिया 2 के बारे में काफी ज्यादा कुछ तो सुनने में नहीं आया है, लेकिन हाल ही में फोन की कीमत के बारे में जरुर एक खबर आई है. यह खबर यूएस से है, जहां फोन की कीमत एक वेबसाइट पर रिलीज़ की गई है. यह एक यूएस बेस्ड वेबसाइट है जिस फोन फोन की कीमत दिखाई गई है, हो सकता है की यह बजट फोन इसी कीमत में पेश हो.
B&H यूएस वेबसाइट
B&H एक यूएस ई-कॉमर्स पोर्टल है. इसी पोर्टल पर नोकिया 2 स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया है. यहां फोन अनलॉक्ड स्मार्टफोन की बिक्री की जाती है.
नोकिया 2
इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अब नोकिया 2 को भी देखा गया है, कहा जा रहा है की यह फोन गलती से साईट पर लिस्ट कर दिया गया है. फिलहाल यह जानकारी नहीं है की यह कीमत सही है या नहीं.
6,500 रुपए के करीब है कीमत
यूएस की वेबसाइट पर नोकिया 2 की जो लिस्टिंग की गई है उसमें फोन की कीमत $99 दिखाई है. यानी की लगभग 6,500 रुपए, जो कि लो बजट रेंज स्मार्टफोन की कीमत है.
दो वैरिएंट
Nokia 2 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. इस फोन को कंपनी दो वैरिएंट में पेश करेगी, जिसमें TA-1035 और TA-1029 शामिल है. इनमें से TA-1035 यूएस मार्किट के लिए और TA-1029 रूसी मार्किट के लिए है.
ये हैं स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 4.5 इंच की LCD IPS डिस्प्ले हो सकती है. यह फोन पॉलीकार्बोनेट शेल के साथ आएगा. फोन का प्रोसेसर 1.3GHz क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 212एसओसी है. इसमें १जीबी रैम होगी और 16जीबी/32जीबी स्टोरेज.


Click it and Unblock the Notifications








