Home
News

6,999 रु में मिलेगा 2 दिनों के बैटरी बैकअप वाला Nokia 2, सेल 24 नवंबर से शुरू

By Agrahi

नोकिया 2 के बारे में हाल ही में हमने देखा था कि यह फोन जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है और इसकी कीमत 7,000 रुपए के आस पास हो सकती है। अब कंपनी फोन की सेल की घोषणा कर दी है, भारत में इस फोन की सेल कल यानि की 24 नवंबर से शुरू होगी, यह फोन 6,999 रुपए की कीमत में मिलेगा।

नोकिया एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जिसे HMD ग्लोबल ने भारत में पिछले महीने लॉन्च किया था। हालांकि तब कंपनी ने फोन की कीमत और सेल के बारे में कोई जानकरी नहीं दी थी।

6,999 रुपए में मिलेगा Nokia 2, सेल 24 नवंबर से शुरू

नोकिया 2 में 5 इंच का LTPS HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 720x1280 है। कंपनी ने इस फोन को तीन कलर वेरिएंट कॉपर ब्लैक, Pewter ब्लैक और Pewter वाइट में पेश किया है।

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन को बैटरी सैंट्रिक फोन की कैटेगिरी में पेश किया है और इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, अगर कैमरे की बात करें, तो फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

नोकिया 2 हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट है। यह स्नैपड्रैगन 210 का अपग्रेड वर्जन है। इसकी क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज है। नोकिया 2 में क्वाड-कोर प्रोसेसर के अलावा एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है। फोन में 1 GB की रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

नोकिया 2 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम नूगा 7.1.1 नॉगट पर काम करेगा। इसके अलावा नोकिया 2 में गूगल असिस्टेंट फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने लॉन्च के समय कहा कि ये फोन नंबवर से रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। नोकिया 2 स्मार्टफोन को 99 यूरो यानी करीब 7,500 रुपए कीमत के साथ इंडियन मार्केट में पेश किया गय है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 2 with 4,100mAh battery to go on sale in India tomorrow for Rs. 6,999. Company claims that this phone will give battery backup of 2 hours.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X