नोकिया 225 ड्युल सिम स्मार्टफोन सिर्फ 3199 रुपए में
नोकिया का 225 ड्युल सिम फोन 3,199 रुपए में रीटेल शॉप पर आ गया है। इंटरनेट कनेक्टीविटी और ड्युल सिम सपोर्ट के साथ्ज्ञ फोन में डस्ट और स्पैल प्रूफ कोटिंग दी गई है जो फोन धूल और हल्के फुल्के पानी से बचाती है। नोकिया 225 में 2.8 इंच की क्यूवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 320 x 240 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। फोन का साउंड काफी तेज है जिसमें Donau स्पीकर लगे हुए हैं।
10.4 एमएम साइज के नोकिया 225 में दिए गए दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो फोन में नोकिया एक्सप्रेस ब्राउजर, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 3.0 और स्लैम शेयरिंग के अलावा 2 मेगापिक्सल फिक्स फोकस रियर कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 1200 एमएएच की बैटरी और 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड करने का ऑप्शन दिया गया है।
1
नोकिया 225 में 2.8 इंच की क्यूवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 320 x 240 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है।
2
10.4 एमएम मोटे नोकिया 225 के दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो फोन में नोकिया एक्सप्रेस ब्राउजर, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 3.0 और स्लैम शेयरिंग का फीचर दिया गया है।
3
नोकिया 225 ड्युल सिम रेड, येलो, ब्लैक व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ 3199 रुपए में लांच किया गया है।
4
फोन खरीदने पर 100 फ्री एयरटेल टू एयरटेल मिनट, 400 फ्री नेशनल एसएमएस, 1 महिने के लिए 50 एमबी फ्री डेटा भी मिलेगा ये ऑफर 30 जून तक मान्य होगा।
नोकिया 225 ड्युल सिम में दिए गए फीचर
- 2.8 इंच की क्यूवीजिए एलसीडी स्क्रीन
- 2जी ड्युल सिम सपोर्ट
- नोकिया 30 ओएस सपोर्ट
- 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
- एफएम रेडियो
- 3.0 ब्लूटूथ, 3.5 एमएम एवी कनेक्टर
- 1200 एमएएच बैटरी, 27 दिनों का स्टैंडबॉय टाइम, 21 घंटे का टॉक टाइम
नोकिया 225 ड्युल सिम रेड, येलो, ब्लैक व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ 3199 रुपए में लांच किया गया है। इसके साथ फोन खरीदने पर 100 फ्री एयरटेल टू एयरटेल मिनट, 400 फ्री नेशनल एसएमएस, 1 महिने के लिए 50 एमबी फ्री डेटा भी मिलेगा ये ऑफर 30 जून तक मान्य होगा।


Click it and Unblock the Notifications








