Nokia का यह फ्लिपेबल फोन खरीद लीजिए 6000 रुपये से भी कम में, मिलती है डबल डिस्प्ले
Nokia ने बुधवार को ग्लोबली कई फोन लॉन्च किए हैं जिसमें एक फ्लिप और डबल डिस्प्ले वाला फोन भी शामिल है जिसकी कीमत 6000 रुपये से भी कम हैं। इस फोन का नाम Nokia 2660 Flip (नोकिया 2660 फ्लिप) है। इसके अलावा इसके साथ Nokia 8210 4G और Nokia 5710 XpressAudio फोन को भी लॉन्च किया है जो बजट फोन कैटेगरी में आते हैं। तो आइये Nokia के इस लेटेस्ट सस्ते फ्लिपेबल और डबल डिस्प्ले फोन के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

Nokia 2660 Flip फोन हुआ लॉन्च
नोकिया (Nokia) का यह नया फोन काफी कम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। हालांकि यह भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं इसके बारे में कोई आधिकारिक खबर नहीं है। आइये इसकी कीमत और उपलब्धता तथा फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानते हैं।
Nokia 2660 Flip फोन के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नोकिया का यह फोन आपको पुराने जमाने के नोकिया फ्लिप फोन की याद दिला देगा। इसमें अंदर की तरफ 2.8-इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है तो बाहर की तरफ 1.77-इंच QQVGA का डिस्प्ले मिलता है। जो पॉली कार्बोनेट बैक के साथ आता है। यह Unisoc T107 SoC द्वारा संचालित है और S30+ OS पर रन करता है।
Nokia 2660 Flip फोन में 128MB का इन-बिल्ट स्टोरेज स्पेस दिया गया है जिसको माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम कस्टमर्स 32GB तक बढ़ा सकते है। वहीं इसमें 1,450mAh की बैटरी और VGA कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें टाइपिंग के लिए QWERTY कीपैड मिलता हैं।
Nokia 2660 Flip फोन की कीमत

अब आखिर में बात है कि इस फ्लिप फोन की कीमत क्या है। तो आपको बता दें कि इस फ्लिपेबल फोन की प्राइस महज 64.99 यूरो हैं। यानी अगर भारतीय मुद्रा में इसको बदलें तो करीब 5190 रुपये होते हैं। कुल मिलाकर यह फोन 6000 रुपये के अंदर आता है और आपको पुराने दिनों की याद दिला देगा। हालांकि यह फोन भारत में लॉन्च होगा भी कि नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








