नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 लॉन्च 13 जून को, मीडिया को भेजा इंवाईट
नोकिया भारत में अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को लेकर तैयार है। यह फोन भारत में 13 जून को रिलीज़ होंगे।
एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने भारत में लॉन्च किया नोकिया का नया फीचर फोन 3310, इस फोन की कीमत भारतीय बाजार में 3,310 रुपए रखी गई थी। यह फोन केवल ऑफलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध था। हालाँकि फोन काफी जल्द ही आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया। लेकिन अब खबर है कि फोन का स्टॉक भारत में फिर से उपलब्ध है।

फीचर फोन के बाद अब कंपनी अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को लेकर तैयार है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए इंवाईट भेजना भी शुरू कर दिया है। नोकिया के इन स्मार्टफोन में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 शामिल हैं।
कंपनी के मीडिया को इंवाईट के हिसाब से यह इवेंट 13 जून को हो सकता है। हालाँकि कंपनी के इस इंवाईट में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने फैन्स को और इंतजार न कराते हुए अपने यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोकिया 6 में आपको 5.50 इंच का डिस्प्ले, 3000 एमएएच का बैटरी और 1.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर का प्रोसेसर मिलेगा। इसका रिज़ॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। नोकिया 6 में 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 7.0 ओपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। नोकिया 6 में 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा वहीं नोकिया 3 में 16 जीबी तक स्टोरेज मिलेगा।

नोकिया 5 स्मार्टफोन भी बजट श्रेणी में आता है। यह करीब 15,000 रुपए तक की कीमत में आएगा। इमें 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 430 एसओसी प्रोसेसर और 2जीबी रैम है। फोन में 16'
जीबी की स्टोरेज भी है जिसे 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

नोकिया 3 में 2650 एमएएच बैटरी पॉवर के साथ 5.00 इंच का डिस्प्ले और 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर का प्रोसेसर मिलेगा। इसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। नोकिया 3 में 2 जीबी रैम और एंड्रॉयड 7.0 ओएस मिलेगा। नोकिया 6 में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलेगा। नोकिया 3 स्मार्टफोन में आपको फ्रंट और रेयर कैमरा दोनों 8 मेगापिक्सल के मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








