Home
News

क्या आपके पास है नोकिया फोन, तो पढ़ लीजिए ये खबर

By Agrahi

HMD ग्लोबल ने इस महीने के शुरू में कन्फर्म किया था कि कंपनी के अब तक लॉन्च सभी एंड्रायड स्मार्टफोन पर एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट दिया जाएगा, लेकिन यह अपडेट कब मिलेगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी. अब कंपनी कहा है कि नया oreo अपडेट नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 में इस साल के अंत तक मिल जाएगा.

क्या आपके पास है नोकिया फोन, तो पढ़ लीजिए ये खबर

एंड्रायड oreo अपडेट मिलने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नोकिया के इन स्मार्टफोन की सेल पर कोई असर पड़ता है या नहीं. वहीं बता दें कि इस लिस्ट में केवल नोकिया फोन ही नहीं हैं बलकी कई अन्य ब्रांड्स भी अपने स्मार्टफोन oreo अपडेट देने वाली हैं.

हाल ही में मोटोरोला ने अपने स्मार्टफोन कि एक लिस्ट पेश की थी जिसमें कंपनी के उन स्मार्टफोन के नाम शामिल थे जिन पर oreo अपडेट दिया जाएगा. इसके अलावा, सैमसंग, सोनी, वनप्लस आदि ब्रांड्स पर भी अपडेट दिया जाएगा.

नोकिया 3
नोकिया 3 समतफोन में 5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नोकिया 3 में 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक 6737 एसओसी दिया गया है। फोन की इंटरनल ममोरी 16जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 128जीबी तक किया जा सकता है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 2650 mAh बैटरी दी गई है।

नोकिया 5
नोकिया 5 स्मार्टफोन यूनीबॉडी मेटल डिज़ाइन के साथ आता है, इस फोन के टेम्पर्ड ब्लू, सिल्वर, मैट ब्लैक और कॉपर कलर वैरिएंट उपलब्ध हैं। फोन में 5.2 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 एसओसी दिया गया है। नोकिया 5 में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज है,जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
नोकिया 5 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस फोन में 3000mAh की बैटरी है। फोन में टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

नोकिया 6
नोकिया 6 स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी 2.5डी स्क्रीन दी गई है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो कि फ्रंट में है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 430 एसओसी दिया गया है। फोन की रैम 3जीबी है जबकि इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी की है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 3000 mAh की बैटरी है।
फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट समें 8 मेगापिक्सल सेंसर है यह दोनों f/2.0 अपर्चर के साथ आते हैं। इस फोन में यूएसबी 2.0 पोर्ट भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 3, Nokia 5 and Nokia 6 will get Oreo update by the end of 2017. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X