अब ऑनलाइन भी अवेलेबल है Nokia 3 स्मार्टफोन
Nokia 3 स्मार्टफोन को ऑनलाइन रिटेलर वेबसाइट क्रोमा पर मौजूद है। यहां इस स्मार्टफोन की कीमत इसकी ऑफलाइन मार्केट जितनी, यानी 9,499 रुपए ही है।
कुछ समय पहले HMD ग्लोबल ने भारत में अपने Nokia के स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। चीप एंड बेस्ट नोकिया 3 अब ऑनलाइन मार्केट में भी अवेलेबल है। नोकिया 3 को दो एंड्राइड स्मार्टफोंस Nokia 5 और Nokia 6 के साथ पेश किया था। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग के टाइम कहा था कि ये फोन सिर्फ ऑफलाइन ही एक्सक्लुसिव वेलेबल होगा।

इंडिया में नोकिया स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी HMD ग्लोबल में कहा था कि Nokia 3 की कीमत Rs. 9,499 होगी और यह ऑफलाइन बाजार में ही सेल किया जाएगा। 16 जून के बाद से ये फोन ऑफलाइन मार्केट में अवेलेबल है। अब ये स्मार्टफोन को ऑनलाइन रिटेलर वेबसाइट क्रोमा पर मौजूद है। यहां इस स्मार्टफोन की कीमत इसकी ऑफलाइन मार्केट कीमत जितनी यानी 9,499 रुपए ही है।
क्रोमा पर नोकिया 3 की कीमत 10,200 रुपए रखी गई है और इस पर 7 परसेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत ,499 है। इसके अलावा क्रोमा स्मार्टफोन पर कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन भी दे रही है। साथ ही कस्टमर्स के लिए EMI ऑप्शन भी रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में ये फोन अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स पर भी देखा जाएगा। हालांकि फिलहाल इसके ऑनलाइन उपलब्धता के बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।
बता दें कि इस साल नोकिया ने मार्केट में तीन रेंज नोकिया 3, नोकिया 5, और नोकिया 6 लॉन्च किए थे। इनमें से नोकिया 3 एक बजट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। अगर बात इस स्मार्टफोन के फीचर्स की करें तो इसमें एक पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ 5-इंच की HD 720p IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें आपको एक क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर मिल रहा है। जो 2GB की रैम के साथ फोन में मौजूद है। साथ ही इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें आपको OTG सपोर्ट और 4G LTE सपोर्ट के साथ 2650mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि स्मार्टफोन में एंड्राइड नौगट की सपोर्ट मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








