Home
News

नोकिया 3 पर मिलेगा एंड्रायड 7.1.1 नॉगट अपडेट, जानें फायदे

By Agrahi

नोकिया के सबसे कम कीमत के एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 3 पर जल्द ही एंड्रायड 7.1.1 नॉगट अपडेट मिल सकता है। कंपनी ने यह कन्फर्म किया है और साथ ही कहा है कि यह अपडेट अगस्त के अंत तक फोन पर मिलेगा।

नोकिया 3 पर मिलेगा एंड्रायड 7.1.1 नॉगट अपडेट, जानें फायदे

एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपने एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 5 और नोकिया 6 के साथ ही नोकिया 3 को भी भारत में लॉन्च किया था। नोकिया 5 और नोकिया 6 को जहां पहले ही एंड्रायड 7.1.1 नॉगट अपडेट मिल गया है वहीं नोकिया 3 भी अब इस दौड़ में पीछे नहीं रहने वाला है।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, जूहो सर्विक्स ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए यह कन्फर्म किया है, नोकिया 3 पर अगस्त के अंत तक नॉगट अपडेट दिया जाएगा।

नोकिया 3 पर मिलेगा एंड्रायड 7.1.1 नॉगट अपडेट, जानें फायदे

नोकिया 3 स्मार्टफोन फिलहाल एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इस फोन की कीमत भारत में 9,499 रुपए रखी गई है। इस फोन को भारत में ऑफलाइन उपलब्ध कराया गया है, जिसके बाद अब कई ऑनलाइन रिटेलर्स भी इसे बेच रहे हैं।

ये हैं स्पेसिफिकेशन
नोकिया 3 स्मार्टफोन कंपनी का सबसे सस्ता फोन है, इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है। फोन में एंड्रायड 7.0 नॉगट है जो कि जल्द ही 7.1.1 नॉगट अपडेट में आ जाएगा। इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 एसओसी दिया है। यह फोन 16जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ आता है जिसे 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 3 to get Android 7.1.1 nougat update by the end of august. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X