Home
News

अब ऑनलाइन खरीदें नोकिया 3310 (2017) फीचर फोन

नोकिया का नया फीचर फोन 3310 (2017) अब ऑनलाइन भी सेल के लिए मौजूद है।

By Agrahi

नोकिया 3310 (2017) को एचएमडी ग्लोबल ने पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया है। भारत में फोन की कीमत 3,310 रुपए रखी गई है। लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद फोन को ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था।

अब ऑनलाइन खरीदें नोकिया 3310 (2017) फीचर फोन

एचएमडी ग्लोबल ने फोन के लॉन्च के दौरान बताया था कि यह फोन कवल ऑफलाइन ही उपलब्ध होगा, इसके अलावा कंपनी ने फोन के ऑनलाइन उपलब्ध होने की बात पर कोई जानकारी नहीं दी थी। कंपनी का कहना था कि फिलहाल उन्होंने फोन के ऑनलाइन उपलब्ध होने के विषय पर कोई फैसला नहीं लिया है।

हालाँकि अब लगता है कि कंपनी का विचार थोड़ा बदल गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि नोकिया 3310 (2017) फीचर फोन अब ऑनलाइन क्रोमा वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

क्रोमा पर 3,310 रु में है नोकिया फीचर फोन

क्रोमा पर 3,310 रु में है नोकिया फीचर फोन

क्रोमा वेबसाइट पर नोकिया 3310 फीचर फोन 3,310 रुपए यानी अपने लॉन्च कीमत पर ही लिस्ट किया गया है। यह डिवाइस रिटेलर की साईट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। अभी यह साफ़ नहीं है कि फोन अन्य रिटेलर्स के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध होगा या नहीं।

नोकिया 3310 (2017) लुक्स

नोकिया 3310 (2017) लुक्स

नोकिया 3310 (2017) एक नए और रिफ्रेश अंदाज में पेश किया गया है। यह अपने ओरिजिनल क्लासिक नोकिया 3310 से लुक्स के मामले में जरा हट के है। डिवाइस में प्लास्टिक बॉडी दी गई है, इस फोन को मैट फिनिश के साथ लाल, पीले, डार्क ब्लू और ग्रे रंग में उपलब्ध कराया गया है।

क्या है खास

क्या है खास

नोकिया 3310 फीचर फोन अपने बैटरी परफॉरमेंस को बरकारार रखते हुए 1200mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 22 घंटों का टॉक टाइम और लगभग 31 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन में 2एमपी रियर कैमरा और एलईडी फ़्लैश दिया गया है। फोन की स्क्रीन 2.4 इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले के साथ आती है।

माइक्रोमैक्स ने भी पेश किया नोकिया 3310 का क्लोन

माइक्रोमैक्स ने भी पेश किया नोकिया 3310 का क्लोन

नोकिया 3310 के फीचर की बात करें तो बिलकुल इसी की तरह माइक्रोमैक्स ने भी एक फीचर फोन पेश किया है। इसका नाम माइक्रोमैक्स एक्स1आई है, यह नोकिया 3310 के जैसे ही फीचर्स के साथ आता है। इस फोन की कीमत 1,199 रुपए बताई जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 3310 (2017) online sale debuts in India at Rs. 3,310. Read more about its specs and availability in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X