Home
News

नोकिया 3310 का नया वैरिएंट लॉन्च, अब मिलेगी जियोफोन को टक्कर

By Agrahi

HMD ग्लोबल अपने फीचर फोन नोकिया 3310 के 3जी वैरिएंट को लॉन्च करने के लिए खबरों में था, अब कंपनी ने इसका 3G वैरिएंट पेश कर दिया है. बता दें कि कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले MWC 2017 टेक शो में फरवरी में लॉन्च हुआ था, जिसके बाद कई फैन्स इस बात से निराश थे कि यह फोन 2G कनेक्टिविटी फीचर सपोर्ट करता है. जबकि देश में 4जी की पकड़ तेज हो रही है.

नोकिया 3310 का नया वैरिएंट लॉन्च, अब मिलेगी जियोफोन को टक्कर

कनेक्टिविटी के अलावा इस समय देश में फीचर फोन पर भी काफी जोर दिया जा रहा है. रिलायंस जियो के फ्री जियोफोन के कारण यह कम्पटीशन भी अब जोरों पर है. माइक्रोमैक्स, इंटेक्स, एयरटेल आदि कई कंपनियां जियोफोन की टक्कर में फोन पेश करने की तैयारी में हैं, ऐसे में हो सकता है कि नोकिया 3310 3जी वैरिएंट यूज़र्स को लुभाने में सफल हो.

Nokia 3310 3G स्पेक्स

Nokia 3310 3G स्पेक्स

नोकिया 3310 के 3जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के अलावा इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन समान हैं. नोकिया 3310 (2017) में 2.4 इंच की QVGA कलर डिस्प्ले दी गई है। यह फीचर फोन 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 16एमबी का स्टोरेज दिया गया है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है, जिसकी मदद से मैमोरी को 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
नोकिया के फीचर फोन की शान है इनकी बैटरी, जो कि आज भी कायम है। नोकिया 3310 (2017) भी इसी तरह 22 घंटों के टॉक टाइम के साथ आता है जबकि इसका स्टैंडबाय टाइम 1 महीने का है।

यूआई चेंज

यूआई चेंज

इसके नए और फ्रेश कलर वैरिएंट के साथ ही नोकिया ने इसे मैच करने के लिए यूज़र इंटरफ़ेस में कुछ बदलाव किए हैं. नोकिया ने नया रेट्रो UI पेश किया है जो यूज़र्स को कस्टमाइज करने की सुविधा देता है. नोकिया 3310 3जी वर्जन अधिक देशों में लॉन्च होगा. नोकिया 3310 3जी मॉडल स्नेक गेम के साथ आएगा.

कीमत और उपलब्धता

कीमत और उपलब्धता

नोकिया 3310 का नया 3जी वैरिएंट फोन मी-अक्टूबर में रिलीज़ होगा. कंपनी ने फिलहाल इंडिया रिलीज़ डेट पेश नहीं की है. इस फोन की कीमत €69 यानी करीब 5,400 रुपए है, जबकि 2जी वैरिएंट 3,310 रुपए में उपलब्ध है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 3310 3G variant is now official, this phone will be released in mid october. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X