नोकिया 3310 का लक्ज़री एडिशन लॉन्च, ऐसे देगा आईफोन को मात
नए नोकिया 3310 की कीमत उड़ा देगी होश, यह डिवाइस है कुछ खास।
नोकिया फीचर फोन हमेशा से ही अपनी मजबूत बिल्ड और सुपर पावरफुल बैटरी बैकअप के लिए जाने जाते हैं। अब जब नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ मिलकर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी कर ली है, तो कंपनी का फीचर फोन भी खूब चर्चाओं में है। लॉन्च से पहले और लॉन्च के बाद नए नोकिया 3310 ने लोगों का ध्यान काफी आकर्षित किया।
नया नोकिया 3310 एक सिंपल डिज़ाइन और स्टाइल के साथ आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नए नोकिया 3310 का स्पेशल और लक्ज़री एडिशन भी मौजूद है। कैवियार नाम कि एक कंपनी ने हाल ही में नोकिया 3310 का लक्ज़री एडिशन पेश किया है। इस नए लक्ज़री वर्जन को 'सुप्रीमो पुतिन' कहा जा रहा है।

इस डिवाइस में वाल्दिमीर पुतिन की गोल्ड प्लेटेड पोर्टेट दी गई है, जो फोन के बैक साइड में है। साथ ही फोन में गोल्ड सील है, जिस पर रूस के राष्ट्रिय गान की कोट दिए हैं। फोन के फ्रंट में गोल्ड प्लेटेड बटन दिया गया है। कहा जा रहा है फोन सुप्रीमो पुतिन को एक खूबसूरत से वुडेन केस में शिप किया जाएगा।
जैसे कि हमने आपको बताया कि यह एक लक्ज़री फोन है, इसकी कीमत 99,000 रूसी रूबल्स जो कि लगभग 1,12,785 रुपए के आस पास है। अपनी कीमत से यह लक्ज़री नोकिया 3310 फोन लेटेस्ट आईफोन को भी मात दे सकता है। जिसकी कीमत लगभग 70,000 रुपए से शुरू है।


Click it and Unblock the Notifications







