Home
News

Nokia Smart TV: 8 जून को होगी पहली सेल, जानिए कीमत, फीचर्स और ऑफर्स

Nokia कंपनी अपने स्मार्ट टीवी को भारत में जल्द ही बेचने जा रही है। इस टीवी को नोकिया कंपनी ने भारत में पेश कर दिया है। इस टीवी का नाम Nokia Smart TV 43 Inch है। इस टीवी को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा और इसकी पहली सेल 8 जून को होगी। इस टीवी को सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर कंपनी कुछ डिस्काउंट ऑफर्स भी अपने ग्राहकों को देने वाली है।

Nokia Smart TV: 8 जून को होगी पहली सेल, जानिए कीमत, फीचर्स और ऑफर्स

इस टीवी के बारे में बात करें तो यह एक एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी है और इसमें कंपनी ने UHD 4K LED दिया है। इसका रिज्यॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इस टीवी में कंपनी ने जेबीएल साउंड सपोर्ट भी दिया हुआ है। इस टीवी का साउंड सिस्टम डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ के आता है। यह टीवी एंड्रॉयड सिस्टम पर चलता है और इसमें नोकिया कंपनी ने फिलहाल एंड्रॉयड 9.0 का सपोर्ट दिया है।

इस टीवी में होंगे दो स्पीकर

इस फोन में कंपनी ने दो स्पीकर दिया है। इस टीवी के गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और गूगल प्ले स्टोर के फीचर्स शामिल हैं जिससे आप किसी भी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। नोकिया कंपनी ने अपने टीवी के रिमोट में ही इन सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म और वीडियो यूट्यूब का स्पेशल बटन दिया हुआ है।

इस टीवी को नोकिया कंंपनी 2 साल की एडिशनल वारंटी के साथ पेश कर रही है। इसके लिए आपको कोई भी एक्सट्रा कीमत देने की जरूरत नहीं है। इस टीवी की कीमत 31,999 रुपए है। इसकी पहली फ्लैश सेल 8 जून को दोपहर 12 बजे से होगी। इस टीवी को फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। इस टीवी को सिटी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स के जरिए खरीदने पर 1500 रुपए का एक्सट्रा ऑफ ऑफर मिल रहा है।

55 इंच का था पहला मॉडल

इस फोन के टीज़र को फ्लिपकार्ट पर पहले से ही टीज़ किया जा रहा था। नोकिया कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ अपने इस टीवी की बिक्री के लिए पिछले साल ही लाइसेंसिंग एग्रीमेंट किया था। यह टीवी डॉल्बी विज़न वर्ज़न सपोर्ट के साथ आता है। नोकिया कंपनी का यह पहला स्मार्ट टीवी है और इस टीवी का पहला वर्ज़न 55 इंच वाला मॉडल था, जिसे कंपनी ने दिसंबर में लॉन्च किया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia company is going to sell its smart TV in India soon. The Nokia company has introduced this TV in India. The name of this TV is Nokia Smart TV 43 Inch. This TV will be sold through Flipkart and its first sale will be on 8 June.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X