Home
News

1 अक्टूबर से शुरू होगी Nokia 5.1 Plus की सेल, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया स्मार्टफोन की जननी फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को नोकिया 5.1 प्लस की कीमत की घोषणा की। नोकिया 5.1 प्लस एक बजट फोन है जिसे आप 1 अक्टूबर से एक्सक्लूसिव तौर पर Nokia.com/phones और भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। नोकिया 5.1 प्लस की कीमत 10,999 रुपए है। स्मार्टफोन की पहली बिक्री 1 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से होगी।

1 अक्टूबर से शुरू होगी Nokia 5.1 Plus की सेल, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

आप नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट से इस बेहतरीन फोन की प्री-बुकिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप फ्लिपकार्ट पर नोटिफाई मी के ऑप्शन पर भी क्लिक कर सकते हैं ताकि फोन की बिक्री शुरु होने पर आपको नोटिफिकेशन मिल सकें। फोन की पहली बिक्री पर यूजर्स को कई ऑफर्स भी मिलेंगे।

बेहतरीन परफॉर्मेंस से लैस नोकिया 5.1 प्लस

कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट और इंडिया हेड अजय मेहता ने कहा कि नोकिया 5.1 प्लस के ज़रिए हम यूजर्स को एक हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन देना चाहते हैं, जो यूजर्स को एक्साइटिंग गेमिंग और इंटरटेनमेंट का अनुभव दे सकें। आगे उन्होंने कहा कि नोकिया 5.1 प्लस के साथ हमारा विज़न परफॉर्मेंस, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) इमेजिंग और आधुनिक डिजाइन के साथ ऐसा डिवाइस उपलब्ध कराना है जो लोगों तक आसानी तक पहुंच सकें और जिस पर ज्यादा से ज्यादा लोग मोबाइल गेम्स खेल सकें, अपने पसंदीदा सीरीज को देख सकें तथा बेहतरीन तस्वीरें/वीडियो उतार सकें।

नोकिया 5.1 प्लस में 5.8 फुल एचडी डिस्प्ले है जिसपे एक नॉच दी गई है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 और रेजोल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। नोकिया 5.1 प्लस नोकिया स्मार्टफोन के एंड्रॉयड वन परिवार का हिस्सा है और ये एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। नोकिया 5.1 प्लस में पावर के लिए 3060 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कलर्स, उपलब्धता और ऑफर्स

1 अक्टूबर से एक्सक्लूसिव तौर पर आप हैंडसेट को नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट नोकिया.कॉम या फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन दो कलर वेरियंट्स में उपलब्ध हैं, एक ग्लॉस ब्लैक और दूसरा ग्लॉस मिडनाइट ब्लू। एयरटेल के उपभोक्ताओं को 199, 249 या 448 रुपए का रीचार्ज कराने पर 1,800 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Nokia smartphone company, HMD Global, announced the price of Nokia 5.1 Plus on Monday. Nokia 5.1 Plus is a budget phone that you can buy exclusively from Nokia 1 phones and Indian e-commerce website Flipkart from October 1. Nokia 5.1 Plus is priced at Rs 10,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X