Nokia 5.2: 23 फरवरी को होगा लॉन्च, यहां देखिए लीक तस्वीरें और संभावित फीचर्स
Nokia कंपनी ने अपने कुछ नए स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा कर दी है। नोकिया के नए स्मार्टफोन्स को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानि MWC 2020 से पहले लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन में से एक Nokia 5.2 है। Nokia 5.2 की तस्वीरों को भी अब लीक कर दिया गया है। हमने आपको नोकिया के तीन नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताया था। उनमें Nokia 5.2 भी था। अब Nokia 5.2 की तस्वीरों को भी लॉन्च कर दिया गया है।

Nokia 5.2 का बैक डिजाइन
इस फोन के बैक साइड को देखकर पता चलता है कि कंपनी इस फोन के ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश करेगी और इसमें कंपनी ने बैक साइड में 4 रियर कैमरे दिए हैं। ये चारों कैमरे राउंड सेप में हैं और उनके बीच में एक एलईडी फ्लैश लाइट भी दिया गया है। इसके चारों कैमरों को देखकर लगता है कि कंपनी इसमें एक प्राइमरी कैमरा जो कि 64 मेगापिक्सल होने की उम्मीद है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा-चौथा कैमरा 2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ ऑफ सेंसर वाले हो सकते हैं।

चारों कैमरों के ठीक नीचे की तरफ में उसके साथ एक फिज़िकल फिंगर प्रिंट सेंसर भी बैक साइड में दिया गया है। इस फोन के किनारे भी कर्व्ड हैं। इन सब के अलावा इस फोन के फ्रंट डिजाइन की बात करें तो वो भी कर्व्ड डिजाइन वाला है और इसमें कंपनी ने एक सिंगल डॉट नॉच वाला डिस्प्ले दिया है। इस फोन की लीक हुई तस्वीरों से हम बस इन्हीं कुछ बातों का पता लगा सकते हैं। इस फोन के बाकी सभी बातों और फीचर्स के पता तो फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा।
नोकिया के तीन स्मार्टफोन्स को किया जाएगा लॉन्च
आपको बता दें कि एचएमडी के अंतर्गत आने वाली कंपनी नोकिया मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में अपने कई डिवाइसों को लॉन्च करने वाली है। उसमें नोकिया के कई स्मार्टफोन्स शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में Nokia 5.2 के साथ-साथ Nokia 8.2 5G और Nokia 1.3 शामिल हैं। इन तीनों स्मार्टफोन का नोकिया फैन्स को इंतजार है।

हालांकि आपको बता दें कि नोकिया के इन फोन्स को एचएमडी कंपनी MWC 2020 से एक दिन पहले 23 फरवरी को ही लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, 23 फरवरी को नोकिया कंपनी अपना एक प्रेस इवेंट आयोजित करने जा रही है और उसमें ही कंपनी इन फोन्स को लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि MWC 2020 का आयोजन नोकिया फोन लॉन्च के एक दिन बाद यानि 24 फरवरी को किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








