Nokia 5.3 भारत में हुआ लॉन्च, आज से ही प्री-ऑर्डर शुरू
Nokia 5.3 और Nokia C3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारत में नोकिया कंपनी ने आखिरी फोन आठ महीने पहले लॉन्च किया था, जिसका नाम Nokia 2.3 था। हम आपको दोनों फोन के बारे में बताएंगे लेकिन पहले इस आर्टिकल में Nokia 5.3 के बारे में बताते हैं।

इस फोन की डिस्प्ले और प्रोसेसर
Nokia 5.3 की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.55 इंच की एचडी+इन-सेल डिस्प्ले दी है। इस फोन के स्क्रीन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले को कंपनी ने 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है।
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया है। इस फोन को कंपनी ने 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के साथ पेश किया है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का कैमरा 13 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ आता है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। इसक तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसका चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के मैक्रो शूटर के साथ आता है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
नोकिया के इस नए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी तमाम जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें USB Type-C, Ambient light sensor, Proximity sensor, Accelerometer (G-sensor) और Fingerprint sensor भी दिया गया है। इन सबके अलावा इस फोन में एक गूगल एसिस्टेंट बटन भी दिया गया है।
Nokia 5.3 की कीमत और बिक्री
इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 13,999 रुपए है। वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपए है। इस फोन को यूज़र्स सयान, सैंड और चारकोल रंग में खरीद सकते हैं। इस फोन को 1 सितंबर से बेचा जाएगा लेकिन यूज़र्स नोकिया की वेबसाइट के जरिए आज से इस फोन को प्री-आॉर्डर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications