Home
News

Nokia 5.3 आज पहली बार बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, ₹4,000 तक का ऑफर

Nokia कंपनी की एक नया स्मार्टफोन आज बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। नोकिया कंपनी के इस नए फोन का नाम Nokia 5.3 है। इस फोन को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है और आज पहली बार इस फोन को बेचने के लिए कंपनी ने मार्केट में उपलब्ध कराया है। इस फोन के बारे में सभी खास बातों को हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले हम आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं और इस फोन की कीमत और वेरिएंट के बारे में भी बताते हैं।

4000 रुपए का ऑफर

4000 रुपए का ऑफर

अगर आप जियो का सिम यूज़ करते हैं तो इस फोन को खरीदने में आपको काफी फायदा होने वाला है। इस फोन को खरीदने वाले जियो फोन यूज़र्स अगर 349 रुपए का जियो प्रीपेड रिचार्ज कराएंगे तो उन्हें कुल 4000 रुपए का फायदा होगा। इसमें 2000 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक तो यूज़र्स को तुरंत मिलेगा और इसके अलावा भी 2000 रुपए के वाउचर यूज़र्स को मिलेंगे.। हालांकि ध्यान रखें कि ये ऑफर सिर्फ जियो नेटवर्क यूज़ करने वाले यूज़र्स के लिए ही है।

इस फोन का वेरिएंट और कीमत

इस फोन का वेरिएंट और कीमत

इस फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 13,999 रुपए रखी है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत भी 15,499 रुपए है। इसके अलावा इस फोन को चार कलर वेरिएंट में भी पेश किया है। जिसमें सयान, सैंड और चारकोल रंग शामिल है। इस फोन को आज पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। वहीं इस फोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और नोकिया.कॉम पर होगी।

इस फोन का डिस्प्ले

इस फोन का डिस्प्ले

Nokia 5.3 में कंपनी ने 6.55 इंच की एचडी+ इन सेल डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के स्क्रीन का रिज्यॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन के स्क्रीन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया है।

प्रोसेसर और रैम वेरिएंट

प्रोसेसर और रैम वेरिएंट

इस फोन का प्रोसेसर इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ इस फोन में 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम का ऑप्शन भी दिया है। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है और कंपनी ने कहा है कि इस फोन में जल्द ही एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिया जाएगा।

इस फोन का बैक और फ्रंट कैमरा

इस फोन का बैक और फ्रंट कैमरा

इन सभी चीजों के अलाव हर फोन का एक जरूरी फीचर कैमरा सेटअप होता है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल के साथ f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है।

इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो माइक्रो शूटर के साथ आता है। वहीं चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इन सभी बैक कैमरों के अलावा इस फोन में एक फ्रंट कैमरा भी दिया है, जो 8 मेगापिक्सल का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new smartphone of Nokia company is being offered for sale today. The name of this new phone of Nokia company is Nokia 5.3. This phone has been launched a few days ago and today the company has made it available in the market to sale this phone for the first time. If you use the SIM of Jio, then you are going to gain a lot in buying this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X