Nokia 5310: 16 जून के इन खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ होगा लॉन्च
Nokia कंपनी एक बार फिर अपना एक फीचर फोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। नोकिया कंपनी के इस नए फीचर फोन का नाम Nokia 5310 है। इस फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा अब नोकिया कंपनी ने कर दिया है। इस फोन को भारत में 16 जून को लॉन्च किया जाएगा।

नोकिया का नया फीचर फोन
आपको बता दें कि नोकिया ही एक ऐसी कंपनी है, जिसने आज के नए जमाने में स्मार्टफोन के लोकप्रिय होने के बाद भी फीचर फोन को बनाना बंद नहीं किया है। नोकिया कंपनी को अपने जमाने में फीचर फोन्स की बादशाहत हासिल थी।
नोकिया कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में 10 सेकेंड का एक वीडियो टीज़र जारी किया था, जिसमें कंपनी ने जानकारी दी है कि Nokia 5310 की लॉन्चिंग 16 जून को की जाएगी। इस फोन को ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर में लॉन्च किया जाएगा।
इस फोन में आने वाले कुछ संभावित फीचर्स की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 2.4 इंच का QVGA कलर डिस्प्ले देने जा रही है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में डबल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स देने वाली है। इस फोन में फिज़िकल कीपेड दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी MediaTek MT6260A चिपसेट भी दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 8 एमबी रैम के साथ 16 एमबी इंटरनल स्टोरेज भी देगी। हालांकि इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इस फोन की बैटरी
Nokia 5310 में कंपनी ने रियर कैमरा भी दिया है जो एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 1200 एमएएच की एक बैटरी भी दी है। इस फोन की बैटरी के लिए कंपनी ने दावा किया है कि इसका स्टैंड वाय टाइम 30 दिनों का होगा। इस फोन में कंपनी एमपी3 प्लेयर और एफएम का सपोर्ट भी देगी।
अब देखना होगा कि इस फोन में कंपनी क्या-क्या फीचर्स देगी और यूज़र्स को वो कितना पसंद आएगा। अब ये भी देखना होगा कि स्मार्टफोन की दुनिया में भी क्या नोकिया कंपनी अपने पुराने यूज़र्स का भरोसा अपने कामयाब फीचर फोन से जीत सकती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








