जनवरी में लॉन्च हो सकता है Nokia 6 (2018), टीना पर हुआ लिस्ट

नोकिया के फैन्स का इंतजार जल्द ही पूरा हो सकता है। HMD ग्लोबल साल 2018 जनवरी तक सैकेंड जनरेशन नोकिया 6 लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी इस हैंडसेट पर काम कर रही है। हाल ही में नोकिया 6 (2018) चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। बता दें कि नोकिया 6 (2018) को मॉडल नंबर TA-1054 के साथ देखा गया है। पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस मॉडल नंबर के साथ आने वाला हैंडसेट नोकिया 9 हो सकता है। लेकिन अब साफ हो गया है कि कंपनी नोकिया 6 (2018) को लॉन्च करने की तैयारी में है।

NokiaPowerUser की रिपोर्ट में नोकिया 6 (2018) के स्पेक्स, फीचर्स, डिजाइन और तस्वीर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। इसके पहले कुछ लीक रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि नोकिया 6 (2018) का डिजाइन काफी हद तक नोकिया 7 जैसा ही होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, नोकिया 6 (2018) डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन के फ्रंट में टच बटन होगा। फोन 5.5 इंच डिस्प्ले के साथ होगा, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 होगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये फोन 4GB रैम व 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। अन्य रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस फोन के 3GB रैम वेरिएंट को भी पेश किया जाएगा।
नोकिया 6 (2018) स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट भी होगा और फोन के पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन के लॉन्च या स्पेक्स और फीचर्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को साल 2018 में जनवरी तक MWC 2018 में पेश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications