Home
News

Nokia 6 (2018) के कॉन्सेप्ट वीडियो में देखिए शानदार डिजाइन

By Neha

Nokia 6 (2018) के बारे में रूमर्स और लीक रिपोर्ट्स में काफी कुछ सामने आ चुका है। कहा जा रहा है कि HMD ग्लोबल 2018 जनवरी तक सैकेंड जनरेशन नोकिया 6 को नोकिया 9 के साथ लॉन्च कर सकती है। हाल ही में नोकिया 6 (2018) चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर मॉडल नंबर TA-1054 के साथ देखा गया था। अब Nokia 6 (2018) को लेकर यूट्यूब पर कॉन्सेप्ट क्रिएटर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फोन का डिजाइन देखा जा सकता है, जो नोकिया के फैन्स की बेसब्री बढ़ा सकता है।

Nokia 6 (2018) के कॉन्सेप्ट वीडियो में देखिए शानदार डिजाइन

बता दें कि पहले कुछ लीक रिपोर्ट में कहा गया कि नोकिया 6 (2018) का डिजाइन काफी हद तक नोकिया 7 जैसा ही होगा। अब जो कॉन्सेप्ट वीडियो सामने आया है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस फोन को शानदार डिजाइन के साथ पेश करने वाली है। वीडियो में देख सकते हैं कि ये फोन मेटल बॉडी के साथ 2.5डी गिलास पैनल फ्रंट और ग्लोसी चैम्बर किनारों के साथ आएगा।

Nokia 6 (2018) के कॉन्सेप्ट वीडियो में देख सकते हैं कि फोन के बैक पैनल में सिंगल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। कैमरे के नीचे फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर होगा। 18:9 एस्पेक्ट रेशियो डिसप्ले के साथ नोकिया 6 2018 में फिजिकल बटन नहीं होगा यानी फोन फुल-स्क्रीन डिजाइन के साथ लॉन्च होगा।

याद हो कि एचएमडी ग्लोबल ने इसी साल ओरिजनल Nokia 6 को लॉन्च किया गया था। ये फोन ग्लोबल मार्केट में बेस्ट सेलिंग मॉडल बन चुका है। फिलहाल इस फोन के स्पेक्स और फीचर्स के बारे में बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये फोन को मिड रेंज स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश किया जाएगा।

कीमत की बात करें तो Nokia 6 (2018) 400 डॉलर यानी लगभग 25,000 रुपए प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया 6 (2018) डिवाइस में 3.5mm ऑडियो जैक, स्नैपड्रैगन 630 और स्नैपड्रैगन 660 एसओसी, 4GB रैम और 32GB स्टोरेज होगा। फोन में एंड्राइड 8.0 Oreo पर रन करेगा।

Best Mobiles in India

English summary
Nokia 6 (2018) concept video shows gorgeous design. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X