Home
News

5 जनवरी को लॉन्च होगा नया Nokia 6!

By Agrahi

नए साल की शुरुआत हो चुकी है और स्मार्टफोन ब्रांड्स भी अपने लॉन्च को लेकर तैयार हैं. HMD Global भी नोकिया स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए काफी चर्चाओं में है. नोकिया 9 के बारे में हमें पहले से जानकारी है कि कंपनी फोन को को इसी महीने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लॉन्च कर सकती है. कहा जा रहा है कि HMD Global Nokia 9 के साथ ही Nokia 6 (2018) को भी लॉन्च करेगी.

हालांकि कंपनी की ओर से Nokia 6 के 2018 वर्जन के बारे में अभी कोई भी कन्फर्मेशन नहीं दी गई है, लेकिन फोन के बारे में कई रिपोर्ट्स जरुर सामने आई हैं. हाल ही में नोकिया 6 (2018) के दो वैरिएंट को TENAA सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था. जिसके बाद इस फोन के लॉन्च होने की उम्मीदें और बढ़ जाती हैं साथ ही इस अपकमिंग फोन के कुछ जरुरी स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं.

5 जनवरी को लॉन्च होगा नया Nokia 6!

अब लगता है कि HMD Global नोकिया 6 (2018) फोन को इसी हफ्ते लॉन्च कर सकती है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चाइना बेस्ड एक ऑनलाइन रिटेलर ने Weibo पर टीज़ करते हुए NokiaMob के जरिए लॉन्च की जानकारी दी है. इस टीज़र में चाइनीज में कैप्शन दिया है. वहीं यदि इसे ट्रांसलेट करें तो इसमें लिखा है, '3 days', 'Unique Craftsmanship', और 'New Nokia 6'.

इस टीज़र पर ध्यान दें तो हो सकता है कि Nokia 6 का 2018 वर्जन 3 दिनों में लॉन्च हो सकता है. कंपनी का यह लॉन्च पैटर्न कुछ नया नहीं है, साल 2017 में भी जनवरी के कुछ शुरूआती दिनों में ही Nokia 6 का ओरिजिनल वैरिएंट पेश किया था, जो कि कुछ ही सेकंड्स में सोल्ड आउट हो चुका था. इसका मतलब हो उम्मीद की जा सकती है कि यह नया वैरिएंट भी इसी दौरान लॉन्च के लिए उपलब्ध हो.

हाल ही में एक और जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक HMD Global Nokia 4, Nokia 7 प्लस और Nokia 1 स्मार्टफोन भी इस साल लॉन्च करेगा. यह नई खबर Nokia Camera app के जरिए सामने आई है. अभी फिलहाल इन फोन के बारे में कुछ ज्यादा खास जानकारी नहीं हा, लेकिन Nokia 1 के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन गूगल के Android Go (Oreo) प्रोग्राम के तहत पेश हो सकता है. इस फोन की लॉन्च इस साल मार्च तक देखी जा सकती है.

 
Best Mobiles in India

English summary
This teaser by the Chinese online retailer makes us believe that the Nokia 6 (2018) could be launched in three days. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X