फाइनली लॉन्च हुआ Nokia 6 (2018), जानिए फोन के स्पेक्स, कीमत और रिलीज़ डेट
HMD Global ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia 6 (2018) चाइना में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन को कंपनी जनवरी 10 को रिलीज़ करेगी, जो कि इस फोन के ग्लोबल मार्केट लॉन्च से पहले होगा. यानी कि फोन को कंपनी अन्य मार्केट में 10 जनवरी के बाद पेश कर सकती है.
Nokia 6 (2018) मॉडल कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Nokia 6 ओरिजिनल का अपग्रेड वर्जन है. इसलिए जाहिर है कि कंपनी ने इसमें पहले से बेहतर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन दिए हैं. जैसे देखें तो फोन का प्रोसेसर जो कि स्नैपड्रैगन 630 है जबकि नोकिया 6 ओरिजिनल में स्नैपड्रैगन 430 के साथ पेश किया गया था.

स्पेसिफिकेशन के अलावा फोन के डिज़ाइन में भी काफी बदलाव किए गए हैं. नोकिया 6 ओरिजिनल जहां सिंपल लुक में आता है वहीं नोकिया 6 2018 में ऑरेंज हाईलाइट देखने को मिलेगी जो कि फोन को आकर्षक लुक देती है.
इस डिवाइस को कंपनी ने दो वैरिएंट में लॉन्च किया है. इसमें 32जीबी स्टोरेज और 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट हैं. इनकी कीमत 1499 युआन और 1699 युआन रखी गई है. वहीं फोन के कलर वैरिएंट भी दो हैं जिनमें ब्लैक और वाइट शामिल हैं.
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी 1080p LCD डिस्प्ले दी गई है, इसके साथ कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है. इस फोन की बॉडी एल्युमीनियम 6000 सीरीज की बनी है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड में शिफ्ट किया गया है. हालांकि यह फोन डिस्प्ले के मामले में ट्रेंड को फॉलो नहीं करता है, इसमें 16:9 का एस्पेक्ट रेश्यो है.

हार्डवेयर
Nokia 6 2018 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 SoC दिया गया है, जो कि 2.2GHz पर क्लॉक्ड है. इस फोन में 4जीबी की रैम दी है और इंटरनल स्टोरेज में इसके दो वैरिएंट आपको मिलेंगे जिनमें 32जीबी और 64जीबी स्टोरेज शामिल हैं. माइक्रोएसडी कार्ड का यहां पर ऑप्शन है, जिसकी मदद से स्टोरेज 128जीबी तक और बढ़ाई जा सकती है.
कैमरा
फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा और इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का है. HMD Global ने इस फोन में अपना खास फीचर Bothie भी दिया है. यह फीचर फोन के फ्रंट और रियर दोनों साइड कैमरा पर है.


Click it and Unblock the Notifications








