Nokia 6 (2018) भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
एचएमडी ग्लोबल ने बुधवार को इंडिया में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। यहां हम बात कर रहे हैं Nokia 6 (2018) की। Nokia 6 (2018) फोन पिछले साल लॉन्च नोकिया 6 का अपग्रेड वर्जन है।
इस फोन को भी कंपनी ने प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। कीमत की बात करें, तो ये फोन 16,999 रुपए में लॉन्च हुआ है। ये फोन मिड प्राइस कैटेगिरी में आने वाले फोन को टक्कर देगा।
इस फोन की ऑनलाइन बिक्री 6 अप्रैल से शुरू होगी। ऑनलाइन के अलावा इस फोन को चुनिंदा ऑनलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

Nokia 6 (2018) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
कंपनी के अनुसार इस फोन की बॉडी 6000 सीरीज़ वाले एल्यूमीनियम से तैयार की गई है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया है, जो (1080x1920) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। इस फोन की स्क्रीन के साथ गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड में दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए नोकिया 6 (2018) में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इस फोन में लो लाइट फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश भी दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो फिक्स्ड फोकल सेंसर और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। HMD Global ने इस फोन में अपना खास फीचर Bothie भी दिया है. यह फीचर फोन के फ्रंट और रियर दोनों साइड कैमरा पर है।
नोकिया 6 (2018) में 8 कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया है। इस फोन को भारत में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में इंटरनल स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्राइड 8.0 ओरियो पर चलता है।
पावर बैकअप के लिए नोकिया 6 (2018) में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का मानना है कि इस फोन की बैटरी सिंगल चार्ज पर 16 घंटे टॉकटाइम और 507 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो जैसे ऑप्शन दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








