Home
News

Nokia 6 (2018) की फोटो हुई लीक, ऐसा दिखता है नया फोन

By Agrahi

Nokia 6 (2018) पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा खबरों में रहा है. फोन का कई लोगों को इन्तजार भी है, आखिर सभी जानना चाहते हैं कि साल 2017 में हिट रहे Nokia 6 का नया वैरिएंट कैसा होगा. कई सारे लीक्स और रुमर्स से कुछ अनुमान भी लगाया जा सकता है.

हाल ही में चाइना के एक रिटेलर ने जानकारी दी थी कि Nokia 6 का 2018 मॉडल कल यानी कि 5 जनवरी को लॉन्च होगा. जिसके बाद फोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं और अगर HMD Global के लॉन्च पैटर्न को देखें तो यह हो भी सकता है. पिछले साल लगभग इसी समय कंपनी ने चाइना में सबसे पहले Nokia 6 को पेश किया था.

Nokia 6 (2018) की फोटो हुई लीक, ऐसा दिखता है नया फोन

इस रिपोर्ट के अनुसार फोन को लॉन्च होने में केवल एक दिन रह गया है. अब फोन के लॉन्च से ठीक एक दिन पहले फोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं. इनमें Nokia 6 (2018) का लुक दिखाया गया है.

Nokia 6 (2018) की फोटो हुई लीक, ऐसा दिखता है नया फोन

इससे पहले Nokia 6 का 2018 मॉडल TENAA पर स्पॉट किया गया था. TENAA लिस्टिंग में दिखाई गई फोटो में फोन थिन बेज़ल्स के साथ देखा गया था. इसके टॉप और बॉटम दोनों ओर कम बेज़ल्स थे, यह डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो का बताया जा रहा था. अब जो स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं उनके मुताबिक नोकिया 6 का नया वैरिएंट 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आ सकता है. यह फोन 16:9 एस्पेक्ट रेश्यो का होगा जो कि Nokia 6 ओरिजिनल के जैसा है.

Nokia 6 (2018) की फोटो हुई लीक, ऐसा दिखता है नया फोन

नए रिपोर्ट्स से जो जानकारी मिलती है इसके अनुसार फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में दिया होगा. फोन के डिस्प्ले में कॉर्निंग की 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन होगी. इसका फ्रंट कैमरा टॉप बेज़ल पर Nokia ब्रांडिंग के पास होगा. वहीं फोन के रियर साइड की बात करें तो यहां कुछ चेंज देखे जा सकते हैं. इस फोन में कैमरा मोड्यूल बड़ा होगा. कैमरे के चारों ओर ऑरेंज एक्सेंट दिया गया है और इसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होगा.

Nokia 6 (2018) नोकिया 6 के ओरिजिनल मॉडल से न केवल डिज़ाइन में अलग होगा बल्कि इसका हार्डवेयर भी अलग होगा. यह आने वाला फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 SoC के साथ आएगा और इसकी बैटरी 3000mAh की हो सकती है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 6 (2018) photos leak a day before launch; confirm 16:9 display. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X