Home
News

सस्ता हुआ Nokia 6, एक्सचेंज पर 12000 रुपए से ज्यादा की छूट

By Neha Kashyap

अगर आप नोकिया के फैन हैं और अपने लिए स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एचएमडी ग्लोबल के पॉपुलर हैंडसेट नोकिया 6 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम हो गई है। कंपनी ने नोकिया 6 को पिछले साल प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया था।

इस साल कंपनी ने नोकिया 6 का अपग्रेड वर्जन नोकिया 6 (2018) लॉन्च कर दिया है। नोकिया 6 करीब 1500 रुपए सस्ता हुआ है और नई कीमत के साथ ये फोन अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए मौजूद है। इसके अलावा अमेजन इस फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

सस्ता हुआ Nokia 6, एक्सचेंज पर 12000 रुपए से ज्यादा की छूट

नोकिया 6 (2017) एडिशन को कंपनी ने पिछले साल जून में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इसकी कीमत करीब 14,999 रुपए थी। अब ये फोन 1500 रुपए प्राइस कट के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर 13,499 रुपए में उपलब्ध है।

बता दें कि कंपनी ने इस साल जनवरी में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 इवेंट में नोकिया 6 (2018) अपग्रेड एडिशन लॉन्च कर चुकी है और इसके बाद ही पुराने एडिशन की कीमत कम हुई है।

फिलहाल ये जानकारी नहीं मिली है कि ये प्राइस कट परमानेंट है और एचएमडी ग्लोबल ने की है या अमेजन इंडिया इस फोन को प्राइस कट के साथ बेच रहा है। ये प्राइस कट नोकिया 6 के सिर्फ 3जीबी रैम वेरिएंट के सिल्वर और मैट ब्लैक पर उपलब्ध है।

फ्लेट डिस्काउंट के अलावा इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अमेजन इंडिया इस फोन पर 12,111 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।

Google Android Oreo Go edition Features (Hindi)

नोकिया 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

सस्ता हुआ Nokia 6, एक्सचेंज पर 12000 रुपए से ज्यादा की छूट

नोकिया 6 स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी 2.5डी स्क्रीन दी गई है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो कि फ्रंट में है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है।

फोन की रैम 3जीबी है जबकि इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी की है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 430 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है।

फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट समें 8 मेगापिक्सल सेंसर है यह दोनों f/2.0 अपर्चर के साथ आते हैं।

नोकिया 6 फोन 3000 mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी की बात करें, स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे पोर्ट दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 6 3GB RAM Variant received price cut of rs 1500 and now Available at Rs. 13,499 on Amazon India on Amazon India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X