Home
News

एक बार फिर सस्ता हुआ Nokia 6, जानें नई कीमत

By Neha Kashyap

नोकिया 6 लॉन्च के बाद दूसरी बार सस्ता हुआ है। नोकिया 6 के 3जीबी रैम वेरिएंट को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 14,999 रुपए थी।

इसके बाद इस फोन को 1500 रुपए का प्राइस कट मिला था। नोकिया 6 अब एक बार फिर 500 रुपए सस्ता हुआ है, जिसके बाद इसे सिर्फ 12,999 रुपए में खऱीदा जा सकता है।

नोकिया 6 को मैट ब्लैक और ग्रे कलर वेरिएंट में खऱीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ नोकिया 6 ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

एक बार फिर सस्ता हुआ Nokia 6, जानें नई कीमत

नोकिया 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

नोकिया 6 को यूनिमेटल बॉडी डिजाइन के साथ पेश किय गया है। नोकिया 6 क्लासी डिजाइन के साथ प्रीमियम लुक में आता है। इस फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिसप्ले दिया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। ये फोन कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है। इस फोन की बॉडी एल्युमीनियम 6000 सीरीज की बनी है।

एक बार फिर सस्ता हुआ Nokia 6, जानें नई कीमत

इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, जो होम बटन पर मौजूद है। नोकिया 6 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 SoC दिया गया है। ये फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन स्टॉक एंड्रॉइड ओरियो पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए नोकिया 6 में आपको 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। HMD Global ने इस फोन में अपना खास फीचर Bothie भी दिया है. यह फीचर नोकिया 6 के फ्रंट और रियर दोनों साइड कैमरा पर है। नोकिया 6 में पावर बैकअप के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 6 3GB RAM version has been slashed again by Rs 500 and is available for Rs 12,999 on Amazon India. The Nokia 6 comes in Matte Black, Silver and Tempered Blue colour options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X