Home
News

Amazon India का बेस्ट सेलिंग फोन है Nokia 6

By Agrahi

एचएमडी ने अपना स्मार्टफोन नोकिया 6 भारत में कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है। जिसके बाद इस फोन की सेल 23 अगस्त को शुरू हुई थी, यह फोन अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव है। इसकी पहले सेल में यह स्मार्टफोन एक मिनट से भी कम समय में आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया था।

Amazon India का बेस्ट सेलिंग फोन है Nokia 6

भारत में अब तक नोकिया 6 की चार सेल हुई हैं, जिनमें 13 सितंबर को हुई सेल भी शामिल है। लगभग हर सेल में नोकिया 6 एक मिनट से भी कम समय में आउट ऑफ़ स्टॉक हुआ है। इस स्मार्टफोन के लिए डिमांड काफी अधिक है। इस डिवाइस की पहली सेल के लिए लगभग एक मिलियन से अधिक रजिस्ट्रेशन किए गए हैं।

बता दें कि फोन की अगली सेल 20 सितंबर के लिए रखी जाएगी। वहीं यदि आप चाहें तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन किए फोन की सेल में भाग नहीं लिया जा सकता है।

हर सेल में आउट ऑफ़ स्टॉक होने पर नोकिया अब अमेज़न इंडिया की बेस्ट सेलिंग डिवाइस की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है। नोकिया 6 मैट बैक वैरिएंट को पहली रैंक मिली है। जबकि नोकिया 6 का सिल्वर वैरिएंट तीसरा बेस्ट सेलिंग फोन बना है।

यदि आप इस फ़ोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए रजिस्टर करना होगा, हालाँकि यदि आपने पहले ही रजिस्टर किया है तो आपको फिर से रजिस्टर करने की जरुरत नहीं हैं। अमेज़न इंडिया पर नोकिया 6 के लिए लॉन्च ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 6 becomes bestselling smartphone on Amazon India, next sale is on September 20. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X