चाइना के बाद अब नोकिया 6 की फ़्लैश सेल इस देश में भी शुरू
नोकिया जल्दी ही फिलीपींस में नोकिया 6 की सेल करने वाला है।
नोकिया ने अपने पहले एंड्रायड स्मार्टफोन को सीईएस 2017 के दौरान पेश किया है। यह फोन इससे पहले से चर्चाओं में है। कंपनी ने फोन को फिलहाल चाइना में ही लॉन्च किया है।
नोकिया 6 की चाइना में अब तक दो फ़्लैश सेल आयोजित की जा चुकी हैं, जिसके लिए कंपनी को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। जानकारी के मुताबिक दोनों ही फ़्लैश सेल में स्मार्टफोन एक मिनट से कम के समय में 'सोल्ड आउट' हो गया था।

नोकिया 6 की दूसरी फ़्लैश सेल के लिए करीब 1.4 मिलियन रजिस्ट्रेशन प्राप्त किए गए थे, वहीं पहली सेल के लिए कंपनी को करीब इतने ही रजिस्ट्रेशन मिले थे। पहली सेल के दौरान कंपनी 10,000 यूनिट्स स्मार्टफोन बेचे थे। सेकंड सेल का आंकड़ा भी इसी से मिलता जुलता है।

खबरों की मानें तो नोकिया और एचएमडी मिलकर तीसरी फ़्लैश सेल भी आयोजित करने वाले हैं, हालाँकि यह सेल कब होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि श्याओमी रेड्मी नोट की तीसरी सेल फ़रवरी 3 और लेनोवो के6 पॉवर की सेल 7 फरवरी को होनी है।
चाइना के बाद अब नोकिया अपने नए स्मार्टफोन को फिलीपींस में भी पेश करने जा रहा है। इस सेल में नोकिया 6 की कीमत 25,076 रुपए है। यह स्मार्टफोन फ्री शिपिंग और कैश ऑन डिलीवरी पर भी उपलब्ध है। नोकिया 6 के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि फिलीपींस में यह फोन वाइट कलर वैरिएंट में उपलब्ध हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







