Home
News

Nokia 6 अब ओपन सेल में उपलब्ध

By Agrahi

नोकिया का सबसे चर्चित एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6 भारत में अमेज़न इंडिया के जरिए सेल के लिए उपलब्ध है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार फोन फ़्लैश सेल नहीं बल्कि ओपन सेल में उपलब्ध है। यानी कि यदि आप फ़्लैश सेल के कारण इस फोन को खरीदने से चूंक जा रहे थे तो अब आप इस फोन को खरीद सकते हैं।

Nokia 6 अब ओपन सेल में उपलब्ध

नोकिया के एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6 को अमेज़न ऑनलाइन शॉपिंग साईट पर अब तक केवल फ़्लैश सेल के जरिए ही पेश किया जाता था। जिसमें भाग लेने के लिए यूज़र्स को रजिस्ट्रेशन करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अमेज़न पर नोकिया 6 की ओपन सेल जारी है, यह सेल अक्टूबर 8 तक रहेगी।

इसके अलावा नोकिया 6 खरीदने वाली प्राइम मेंबर्स के लिए 1000 रुपए तक का कैश बैक ऑफर भी है। अमेज़न अपने ग्राहकों को 9,500 रुपए का तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।

नोकिया 6 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी 2.5डी स्क्रीन दी गई है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो कि फ्रंट में है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 430 एसओसी दिया गया है। फोन की रैम 3जीबी है जबकि इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी की है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 3000 mAh की बैटरी है।

फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट समें 8 मेगापिक्सल सेंसर है यह दोनों f/2.0 अपर्चर के साथ आते हैं। इस फोन में यूएसबी 2.0 पोर्ट भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 6 is available via open sale as part of Amazon Great Indian Festival offer. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X