Amazon से कैसे पाएं नोकिया 6 पर 2500 रुपए का डिस्काउंट?
नोकिया का बजट स्मार्टफोन नोकिया 6 भारत में डिस्काउंट पर मिल रहा है। यह डिस्काउंट खास अमेज़न पर दिया जा रहा है। यह ऑफर लिमिटेड है और इसे अमेज़न पर 13 नवंबर से 17 नवंबर तक दिया जाएगा। बता दें कि नोकिया 6 फोन अमेज़न एक्सक्लूसिव है।
अमेज़न की इस सेल के दौरान नोकिया 6 को 2500 रुपए के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है, लेकिन यहां एक ट्विस्ट है। यह डिस्काउंट अमेज़न के प्राइम मेंबर्स के लिए ही है।

नोकिया 6 भारत में इसी साल जून में लॉन्च हुआ था। इस फोन के साथ ही HMD global ने अपने दो अन्य बजट स्मार्टफोन नोकिया 5 और नोकिया 2 भी लॉन्च किए थे। नोकिया 6 की कीमत कंपनी ने लॉन्च के दौरब 14,999 रुपए रखी थी।
प्राइम मेंबर्स के लिए है डिस्काउंट
अमेज़न की ओर से Nokia 6 पर दिया जाने वाला यह डिस्काउंट केवल प्राइम मेंबर्स के लिए है। यदि आप प्राइम मेंबर नहीं हैं तो आप उस फोन को नहीं खरीद पाएंगे। साथ ही बता दें कि इसके लिए आपको अमेज़न पे बैलेंस का इस्तेमाल करना होगा।
2,500 रुपए का डिस्काउंट
अमेज़न के प्राइम मेंबर्स को इस फोन पर पूरे 2,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपए से घटकर 12,499 रुपए हो जाएगी।
लिमिटेड है ऑफर
यह बात ध्यान रहे कि नोकिया 6 पर मिलने वाला यह ऑफर परमानेंट नहीं है। अमेज़न लिमिटेड समय के लिए ही यह ऑफर दे रहा है। इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहकों को 13 नवंबर से 17 नवंबर के बीच यह खरीदारी करनी होगी।
नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए भी है ऑफर
यदि आप अमेज़न के प्राइम मेंबर्स नहीं है तो घबराने वाली बात नहीं है, आपके लिए कंपनी की ओर से ऑफर दिया जा रहा है। जिसके तहत नॉन प्राइम मेंबर्स 1,500 रुपए का कैशबैक ऑफर पाए सकेंगे। इसके लिए भी पेमेंट अमेज़न पे के जरिए ही की जानी चाहिए।
नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन
नोकिया 6 स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी 2.5डी स्क्रीन दी गई है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो कि फ्रंट में है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 430 एसओसी दिया गया है। फोन की रैम 3जीबी है जबकि इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी की है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 3000 mAh की बैटरी है। फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट समें 8 मेगापिक्सल सेंसर है यह दोनों f/2.0 अपर्चर के साथ आते हैं। इस फोन में यूएसबी 2.0 पोर्ट भी है।


Click it and Unblock the Notifications








