Home
News

अब लॉन्च से पहले ही भारत में खरीद सकते हैं नोकिया 6 स्मार्टफोन

नोकिया 6 स्मार्टफोन भारत में अपनी लॉन्च से पहले ही अब बिक्री के लिए उपलब्ध है, इसे ईबे से खरीद सकते हैं।

By Agrahi

नोकिया अपने कमबैक के बाद से चर्चाओं में है। कंपनी ने अपना कमबैक और पहला एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6 सीईएस 2017 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले चाइना में ऑफिशियली पेश किया, जिसके बाद नोकिया 6 स्मार्टफोन को फिलीपींस में बिक्री के लिए उपलब्ध देखा गया है।

अब लॉन्च से पहले ही भारत में खरीद सकते हैं नोकिया 6 स्मार्टफोन

नोकिया 6 को लेकर अब खबरें हैं कि यह स्मार्टफोन भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। इससे पहले कि आप इसे खरीदने की सोचें, आपको बता देते हैं कि नोकिया या एचएमडी में से किसी कि भी और से भारत में फोन को पेश किए जाने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब लॉन्च से पहले ही भारत में खरीद सकते हैं नोकिया 6 स्मार्टफोन

दरअसल नोकिया 6 एंड्रायड स्मार्टफोन को ईबे इंडिया eBay India पर लिस्ट किया गया है। जहां इस स्मार्टफोन की कीमत 32,440 रुपए दी गई है। जो कि चाइना में पेश कीमत का लगभग दोगुना है। इसी के साथ यह भी साफ़ किया गया है कि फोन को पहुँचने में 25 दिनों का समय लग सकता है।

बता दें कि चाइना में नोकिया 6 की कीमत सीएनवाई 1,699 यानी करीब 17,000 रुपए है। ऐसे में हमारी सलाह तो यही होगी कि यदि आप वाकई नोकिया 6 स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार और कीजिए, और आधिकारिक घोषणा के बाद ही इसे खरीदें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 6 is Now available in India via eBay, No official announcement. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X