नोकिया 6 के लिए 1 मिलियन से अधिक रजिस्ट्रेशन, 23 अगस्त को होगी सेल
फाइनली नोकिया 6 की सेल अब शुरू होने को है, यह सेल 23 अगस्त को रखी जाएगी। इस सेल के लिए अब तक 1 मिलियन से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बता दें कि स्मार्टफोन की सबे पहले होने वाली इस सेल के लिए रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई को शुरू हो गए थे।

नोकिया 6 पर अमेज़न इंडिया लांच ऑफर दे रही है जिसमें करीब 1000 रुपए का कैशबैक ऑफर प्राइम यूज़र्स को मिलेगा।
नोकिया के स्मार्टफोन नोकिया 6 के लिए यूज़र्स को काफी लम्बे समय तक का इन्तजार था। इस फोन को सबे पहले एमडब्ल्यूसी 2017 में लांच किया गया था। इस फोन के साथ भारत में नोकिया 5 और नोकिया 3 भी लांच हुए थे, जिनकी सेल पहले ही शुरू कर दी गई है।
कैसे मिलेगा 1000 रु का कैशबैक
अमेज़न नोकिया 6 पर आकर्षक लांच ऑफर लाई है। इस ऑफर के तहत यूज़र्स को 1000 रु का कैशबैक ऑफर मिलेगा। यह ऑफर खास अमेज़न के प्राइम मेंबर्स के लिए है। इस ऑफर का लाभ यूज़र्स अपने अमेज़न पे बैलेंस से भुगतान कर उठा सकते हैं।
वोडाफोन ऑफर
नोकिया के एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6 को खरीदने पर 10 जीबी डाटा प्रति महीने का प्लान केवल 249 रुपए में उपलब्ध है। इस ऑफर को यूज़र्स 5 महीनों तक ले सकते हैं। यह ऑफर खास नोकिया 6 पर दिया जा रहा है।
अमेज़न किंडल
अमेज़न के ऑफर यहीं खतम नहीं होते हैं। इन ऑफर में से एक किंडल पर भी है। नोकिया 6 खरीदने पर यूज़र्स को 80 प्रतिशत का ऑफ किंडल पर मिलेगा, जो कि करीब 300 रुपए तक है।
नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन
नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी 2.5D स्क्रीन है, इस पर कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 430 एसओसी के साथ 3जीबी रैम दी गई है। इसकी बैटरी 3000 mAh की है।


Click it and Unblock the Notifications








